Tej Pratap Yadav के सामने गिड़गिड़ाते नजर आया होटल मैनेजर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बिहार के पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव के साथ वाराणसी में होटल में हुए बदसलूकी के मामले में एक दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

बिहार सरकार में पर्यावरण मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे Tej Pratap Yadav के साथ वाराणसी में एक होटल में हुए बदसलूकी के मामले में नया वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि होटल मैनेजर तेज प्रताप का पैर पकड़कर गिड़गिड़ा रहा है।
मंगलवार को दोपहर बाद यह वीडियो सामने आया और कई लोगों द्वारा इसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर किया गया। यह वीडियो वायरल होने के बाद कहा जा रहा है कि यदि गलती नहीं थी तो होटल मैनेजर तेज प्रताप यादव के सामने क्यों गिड़गिड़ा रहा है।
मालूम हो कि बिहार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव बीते 6 अप्रैल को वाराणसी आए थे। वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में स्थित होटल आर्केडिया में उनके परिचित लोगों द्वारा कमरा बुक करवाया गया था।
बताया जा रहा है कि होटल में दो कमरे बुक कराए गए थे, जिसमें एक कमरे में तेज प्रताप यादव खुद ठहरे हुए थे जबकि दूसरे कमरे में उनके सुरक्षाकर्मी ठहरे थे। रात में तेज प्रताप यादव गंगा आरती में शामिल होने के लिए गए थे। आरोप है कि वापस आए तो उनका सामान फेंका हुआ मिला।
तेज प्रताप यादव द्वारा होटल प्रबंधन के इस रवैए पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गई। इस बारे में तेज प्रताप यादव के लोगों द्वारा रात में सिगरा थाने को सूचना दिया गया तथा लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग भी की गई थी।
पुलिस से शिकायत करने के बाद तेज प्रताप यादव रात में ही बिहार वापस लौट गए तो वही सुबह इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी जाने लगी।
वहीं पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शिकायती पत्र के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि जिस कमरे में तेज प्रताप यादव ठहरे थे अभी तक उस कमरे का दरवाजा बंद है।
होटल प्रबंधन का कहना है कि कमरा ऑनलाइन बुक किया गया था और दोपहर में ही कमरा खाली किया जाना था लेकिन रात हो जाने पर भी कमरा खाली नहीं हुआ। ऐसे में दूसरे व्यक्ति द्वारा भी बुकिंग कर ली गई थी। जिसे ध्यान में रखते हुए तेज प्रताप यादव के सुरक्षाकर्मी की मौजूदगी में सामान को कमरे से बाहर निकाला गया था।
फिलहाल अभी इस मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है लेकिन इसी बीच मंगलवार को दोपहर बाद सोशल मीडिया पर इस घटना का दूसरा वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि होटल प्रबंधन द्वारा गलती की गई थी जिसके चलते ही वह तेज प्रताप यादव के सामने गिड़गिड़ा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications