तमिलनाडु प्रवासी मज़दूर मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने किया हैरतअंगेज़ दावा, कही ये बात
तमिलनाडु प्रवासी मज़दूर मामले पर बिहार में सियासत तेज़ हो चुकी है। विपक्ष के नेता प्रदेश सरकार को निशना बना रहे हैं। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री ने इस मामले पर भाजपा पर निशाना सधाते हुए अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है।

Bihari Labor In Tamilnadu: तमिलनाडु में कथित तौर पर बिहारी मज़दूरों के हमले पर बिहार में सियासी पारा चढ़ल गया है। विपक्षी दलों ने के नेताओं ने राज्य सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी हैरतअंगेज़ दावा कर रहे है। इस पूरे मामले में बिहार विधानसभा में शुक्रवार को फिर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने हंगामा किया और फिर सदन से वाकआउट कर गए। भाजपा नेताओं ने तमिल में बिहारी प्रवासी श्रमिकों पर हमलों की रिपोर्ट को सत्यापित करने के टीम गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक सदस्यों की टीम को मामले की जांच के लिए तमिलनाडु भेजा जाए। वहीं विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने मेज पर कुर्सियां रखकर प्रदर्शन करने वाले भाजपा के कुछ विधायकों पर सख्ती बरती।
इस पूरे मामले में बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि तमिलनाडु के डीजीपी सी सिलेंद्र बाबू ने बयान दिया है कि बिहार के किसी व्यक्ति ने तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों की पिटाई के वीडियो पोस्ट किया जो कि 'फर्जी' है। तेजस्वी यादव ने कहा कि तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर कथित हमले दिखाने वाले वीडियो दो वीडियो पोस्ट किया है, वह दोनों झूठ हैं। वीडियो यह दिखाने के लिए पोस्ट किया गया है कि तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिक सुरक्षित नहीं हैं। बीजेपी का काम सिर्फ अफवाह फैलाना है। वह गुमराह क्यों कर रहे हैं? अगर ऐसी कोई घटना होती है तो हमारी सरकार और तमिलनाडु सरकार दोनों कार्रवाई करेगी।
मज़दूरों की पिटाई मामले में तमिलनाडु के डीजीपी सिलेंद्र बाबू ने सिलेंद्र बाबू ने गुरुवार को बयान जारी करते हुए कहा था कि बिहारी प्रवासी मज़दूरों पर हमला नहीं किया जा रहा है। बिना तथ्यों के पुष्टि के 'उत्तर भारतीयों और हिन्दी भाषी लोगों पर हमले को लेकर पोस्ट किया गय है। यह सिर्फ भ्रामक अफवाह है। राज्य में सभी हिन्दी भाषी लोग सुरक्षित हैं। सभी के मान सम्मान और जीवन की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है'। आपको बता दें कि वीडियो वायरल कर आरोप लगाया गया था कि तमिलनाडु में बिहारियों को "तालिबानी" सज़ा दी जा रही है।
ये भी पढ़ें: Success Story: 'मगही डबिंग' कर लाखों रूपये कमाते हैं केशव, कोरोना काल में की थी शुरुआत












Click it and Unblock the Notifications