Success Story: 'मगही डबिंग' कर लाखों रूपये कमाते हैं केशव, कोरोना काल में की थी शुरुआत
लॉकडाउन के दौरान जब सबकुछ बंद हो गया तो, केशव ने डबिंग पर फोकस किया। इसमें उन्हें परेशानियां भी हुईं, क्योंकि वीडियो को बारीकी से देखने के बाद हर डॉयलॉग को सीन के ऐतबार से कनेक्ट करना पड़ता था।

Success Story: बिहार के युवाओं में हुनर की कमी नहीं हैं, इसमे कोई दो राय नहीं हैं। विभिन्न क्षेत्रों में बिहार के लोग अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। वहीं अब डिजिटल मीडिया में बिहार के युवा अपनी प्रतिभा को अलग पहचान दे रहे हैं। आज हम आपको बिहार के एक ऐसे ही लाल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ना सिर्फ डिजिटल मीडिया के ज़रिए खुद की अपनी पहचान बनाई बल्कि हर महीने लाखों रुपये की कमाई भी कर रहे हैं। केशव सिंह अपने यूट्यूब चैनल 'सब लूल है' पर मगही डबिंग कर वीडियो डालते थे, लोगों को काफी पसंद आता गया और उनके फॉलोअर्स बढ़ते गए।

केशव के परिवार में कौन-कौन हैं?
गया जिले के फतेहपुर गांव में पैदा हुए केशव के परिवार की बात की जाए तो उनके पिता एक प्राइवेट स्कूल संचालक हैं और मां घरेलु महिला है। भाई बहनों में सबसे बड़े केशव हैं और उनके अलावा एक भाई और एक बहन है। बिहार बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा पास करने के बाद 12वीं की पढ़ाई के लिए केशव ने गया सिटी का रुख किया। इस दौरान उन्होंने डांस भी सीखना शुरू किया और बाद में डांस भी सिखाने लगे। डांस वीडियो बनाने के एडिटिंग भी सीखी। एक्टिंग थिएटर ज्वाइन करने के साथ ही वॉइस माड्यूलेशन सीखा कि किस तरह से विभिन्न स्थिति में आवाज़ बदल सकते हैं।
Recommended Video

केशव ने किया डबिंग पर फोकस
लॉकडाउन के दौरान जब सबकुछ बंद हो गया तो, केशव ने डबिंग पर फोकस किया। इसमें उन्हें परेशानियां भी हुईं, क्योंकि वीडियो को बारीकी से देखने के बाद हर डॉयलॉग को सीन के ऐतबार से कनेक्ट करना पड़ता था। एक वीडियो को 50 से 100 बार तक देखने के बाद उसकी डबिंग बना पाते थे। 1 वीडियो की डबिंग लगभगल दो घंटे में पूरी हो जाती है, लेकिन टॉपिक रिसर्च और स्क्रिप्टिंग में काफी वक्त लग जाता है। क्षेत्रीय भाषा मगही होने की वजह से केशव इस भाषा को अच्छे से बोल लेते हैं और इसी भाषा में वीडियो बनाते हैं। ग़ौरतलब है कि वीडियो के टॉपिक से लेकर एडिटिंग तक सब काम केशव खुद ही करते हैं।

हर महीने लाखों रुपये कमा रहे केशव
मगही डबिंग से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले केशव के यूट्यूब चैनल ‘सब लूल है' 1.1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। फेसबुक पर 7.3 लाख और , इंस्टाग्राम पर 4.6 लाख फॉलोअर्स हैं। केशव हर महीने करीब 3 लाख रुपये सोशल मीडिया के ज़रिए कमा लेते हैं। ग़ौरतलब है कि केशव के ज्यादातर वीडियो बनाने के 24 घंटे के अंदर ही वायरल होने लग जाते हैं। सोशल मीडिया पर केशव के फॉलोअर्स काफी एक्टिव रहते हैं।
ये भी पढ़ें: Success Story: पिता मज़दूर और मां चराती हैं बकरी, आर्थिक तंगी को मात देते हुए बेटा बना अधिकारी












Click it and Unblock the Notifications