Success Story: अर्चना की 13 वर्षों की मेहनत लाई रंग, Senior Women Football टीम में हुआ चयन
Senior Women Football Team में बिहार के सीवान जिले की बेटी ने जगह बनाई। लेभरी गांव (मैरवा प्रखंड) की रहने वाली अर्चना कुमारी ने साल 2010 में फुटबॉल खेलना शुरू किया था।

Football Player: अर्चना कुमारी ने काफी परेशानियों का सामना करने बाद फुटबॉल टीम में जगह बनाई है।. बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाली अर्चना कुमारी का सेलेक्शन बिहार सीनियर महिला फुटबॉल टीम में हुआ है। अर्चना के चयन से ना सिर्फ उसके घर वाले बल्कि ग्रामीणों में भी खुशी की लहर है। वहीं जिलावासी भी अर्चना की कामयाबी से फख्र महसूस कर रहे हैं। लेभरी गांव (मैरवा प्रखंड, सीवान) से ताल्लुक रखने वाली अर्चना कुमारी सीनियर महिला फुटबॉल टीम में अपने हुनर का परचम लहरती हुई नज़र आएंगी।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में 29 मार्च 2023 से लेकर 4 अप्रैल 2023 तक सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में देश भर के विभिन्न राज्यों की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं।संदीप कुमार (अर्चना का भाई) ने बताया कि अर्चना को बचपन से ही फुटबॉल खेलने का शौक था। 12 साल की उम्र से वह फुटबॉल खेलती आ रही है। फुटबॉल खेलने के साथ ही वह पढ़ाई में भी काफी ज़हीन है। उसकी मेहनत का ही फल है कि आज वह इस मुकाम पर पहुंची है। संदीप ने कहा कि अर्चना अपनी जिंदगी में इसी तरह आगे बढ़ते हुए जिले और राज्य का नाम रोशन करती रहे, यहा कामना करता हूं।
साल 2010 में अर्चना ने कोच संजय पाठक और नंदलाल प्रसाद से फुटबॉल खेलने का हुनर सीखा। फुटबॉल खेलने की शुरुआत के बाद 13 सालों तक कड़ी मेहनत कर बिहार टीम के अलावा नेशनल टीम में भी खेलने का मौका मिला है। इंडिया टीम में भी अर्चना ने अपने हुनर का परचम लहराया है। वहीं अर्चना ने बिहार टीम को अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस ले कई बार पदक भी दिला चुकी हैं। अपने अच्छे प्रदर्शन की वजह से उसे कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। अर्चना ने अपनी कामयाबी का श्रेय पिता और कोच को दिया है। फुटबॉलर अर्चना कुमारी के परिवार की बात की जाए तो उनके एक बड़े भाई हैं और एक छोटी बहन है। अर्चना के पिता और भाई एक छोटी सी दुकान संचालित करते हैं। वहीं उनकी बहन अंजू कुमारी बीए पार्ट-1 की छात्रा हैं।
ये भी पढ़ें: Indian Karigar नाम से जुड़वा भाइयों ने शुरू किया कारोबार, 20 साल की उम्र में कमा रहे करोड़ों रुपये












Click it and Unblock the Notifications