Indian Karigar नाम से जुड़वा भाइयों ने शुरू किया कारोबार, 20 साल की उम्र में कमा रहे करोड़ों रुपये
Indian Karigar का कारोबार बढ़ने के बाद दोनों भाइयों ने मिलकर विदेश में भी कंपनी का अपना वेयरहाउस तैयार कर लिया है।

Inspirational Story: इंसान अगर दिल से किसी काम को करे तो कामयाबी ज़रूर मिलती है, कुछ इसी तरह की कहानी बिहार से ताल्लुक रखने वाले दो जुड़वा भाइयों की है। मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाला जुड़वा भाई अनुनय और अनुभव ने महज 20 साल की उम्र में ही भारतीय ऑनलाइन बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। 'इंडियन कारीगर' नाम की कंपनी बनाकर दोनों भाई ने दो साल पहले फेस्टिवल से जुड़े प्रोडक्ट को ऑनलाइन बेचना शुरू किया। धीरे-धीरे वह कामयाब होते चले गए। आज की तारीख में उनका कारोबार अमेरिका तक फैल चुका है। कंपनी सालाना टर्नओवर करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये का है।
अनुनय और अनुभव ने हिंदुस्तान में त्योहार को देखते हुए बिजनेस करने का फैसला लिया। उनका मानना था कि हर जगह त्योहार से जुड़े सामान नहीं मिल पाते हैं। इसलिए उन्होंने त्योहारों से संबंधित चीज़ों को ऑनलॉइन बेचने का मन बनाया। उन्होंने त्योहारों में काम आने वाले उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बेचना शुरू किया। इसके लिए उन्होंने इंडियन कारीगर नाम से अमेज़न पर ऑनलाइन दीप बेचने से शुरूआत की। भारतीय कारीगरों से द्वारा बनाए गए दीप को अलग-अलग रंगों में पर बेचने लगे। पहले महीने से ही इसकी डिमांड होने लगी। पहले दिन ही 14 आर्डर आये। कंपनी शुरू करने के 1 महीने में ही 1 लाख रुपये तक का सेल हुआ।
Recommended Video
ऑनलाइन सेल का रिस्पॉन्स अच्छा मिलने के बाद दोनों भाइयों की हिम्मत बढ़ी और उन्होंने कारोबार को बढ़ाना शुरू किया। आज की तारीख में उनकी कंपनी के साथ 70 कारीगर जुड़े हुए हैं, जो त्योहारों के मद्देनज़र अलग-अलग प्रोडक्ट बनाते हैं। दोनों भाइयों का कहना है कि वह भारतीय कारीगरों को अच्छा और बड़ा मंच देना चाहते हैं, ताकि कारीगरों की अच्छी आमदनी हो सके। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी के साथ जुड़े कारीगर दीप, हर्बल गुलाल के साथ-साथ क्रिसमस के लिए वाइन कैप के अलावा त्योहारों से जुड़े अन्य चीज़े भी बनाते हैं। अनुनय और अनुभव की मानें तो उनके प्रोडक्ट की डिमांड विदेशों में काफी हो रही है। इंडियन कारीगर ने अमेरिका जैसे बड़े देशों में एक्सपोर्ट शुरू कर दिया है। कारोबार बढ़ने की वजह से उन्होंने अपनी कंपनी का विदेश में भी अपना वेयरहाउस बना लिया।
ये भी पढ़ें: Apple Plum Farming In Bihar: बैर की खेती ने बदल दी किसान की तकदीर, लाखों रुपए कमा रहे मनोज












Click it and Unblock the Notifications