VIDEO: देखते ही देखते मंच समेत धड़ाम से गिर पड़े लालू यादव

इस घटना में लालू यादव की कमर में भी चोट आई है। इसके बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और घायलों को इलाज के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ले गई।

पटना। बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र में यज्ञ स्थल का स्टेज गिर गया। इस स्टेज पर घटना के समय खुद लालू प्रसाद यादव भी मौजूद थे। जैसे ही स्टेज गिरा, वैसे ही वहां पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में लालू यादव की कमर में भी चोट आई है। इसके बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और घायलों को इलाज के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ले गई।

VIDEO: जब देखते ही देखते धड़ाम से गिर पड़े लालू यादव
ये भी पढ़ें- सीएम आदित्यनाथ ने बदला मौर्य का विभाग, 3 मंत्रियों के विभाग भी बदले

लालू यादव ने इस घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कमर के नीचे गंभीर चोट लगी है। वे जैसे ही संबोधन के लिए मंच पर पहुंचे वैसे ही मंच धराशाई हो गया, जिसकी वजह से उन्हें चोट लग गई। अस्पताल में लालू प्रसाद यादव का एक्स-रे करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और फिर उपचार समाप्त होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। ये भी पढ़ें- रामलीला मैदान में बोले अमित शाह, दिल्ली विधानसभा चुनाव की हार का बदला MCD चुनाव में लेंगे

जिस सयम मंच गिरा उस समय मंच पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के अलावा उनके दोनों बेटे, बेटी और पार्टी के अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस घटना में किसी को भी अधिक चोट नहीं लगी है। फिलहाल लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य भी ठीक है। ये भी पढ़ें- केजरीवाल बोले- एमसीडी चुनाव जीतते ही खत्म कर देंगे रिहायशी हाउस टैक्स, बकाएदारों को भी मिलेगी राहत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+