रामलीला मैदान में बोले अमित शाह, दिल्ली विधानसभा चुनाव की हार का बदला MCD चुनाव में लेंगे

वर्तमान में दिल्ली की तीनों एमसीडी में बीजेपी का कब्जा है। पार्टी फिर से दिल्ली एमसीडी पर जीत को लेकर रणनीति बना रही है। बीजेपी ने इस बार एमसीडी चुनाव में नए चेहरों को टिकट देने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली। दिल्ली में अगले महीने होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरु कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आज एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार का बदला एमसीडी चुनाव में लेंगे।

एमसीडी की जंग तेज, बीजेपी के निशाने पर केजरीवाल सरकार

बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने वादे पूरे नहीं किए। दिल्ली में आम आदमी कैंटीन कहीं दिखाई नहीं दे रही है। आम आदमी पार्टी ने गलत राजनीति शुरु की।

शाह के निशाने पर केजरीवाल सरकार

शाह के निशाने पर केजरीवाल सरकार

दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार किया। जल बोर्ड, स्ट्रीट लाइट खरीदने में घोटाला और सीएनजी टैंकर्स में आम आदमी पार्टी की सरकार का घोटाला सामने आया।

'केजरीवाल सरकार ने हार का रिकॉर्ड बनाया'

'केजरीवाल सरकार ने हार का रिकॉर्ड बनाया'

अमित शाह ने कहा कि झूठे वादे करने वाले हमसे काम का हिसाब मांगते हैं। केजरीवाल सरकार ने झूठे वादों को झड़ी लगाई। 3 पेज के वादे किए लेकिन 3 वादे भी पूरे नहीं किए। अमित शाह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी जहां भी गई उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आम आदमी पार्टी ने हारने का रिकॉर्ड बनाया।

कार्यकर्ताओं को अमित शाह ने दिया जीत का मंत्र

कार्यकर्ताओं को अमित शाह ने दिया जीत का मंत्र

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2014 के बाद देश में जितने भी चुनाव हुए उन सब चुनाव में लगभग-लगभग भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। बस दिल्ली और बिहार में बीजेपी को जीत नहीं मिली। वोट में बढ़ोतरी हुई मगर सीटें नहीं मिली, सरकार नहीं बन पाई। पार्टी कार्यकर्ता इस बात का संकल्प लेकर जाएं कि जो कमी विधानसभा चुनाव में रह गई थी वो एमसीडी चुनाव में समाप्त करके भाजपा का परचम दिल्ली में लहराएंगे। अमित शाह ने कहा कि केंद्र में 3 साल से मोदी सरकार सत्ता में है लेकिन भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सरकार पर नहीं लगा है।

23 अप्रैल को है एमसीडी चुनाव

23 अप्रैल को है एमसीडी चुनाव

बता दें कि दिल्ली के तीनों एमसीडी में बीजेपी का कब्जा है। पार्टी एक बार फिर से दिल्ली एमसीडी पर जीत को लेकर रणनीति बना रही है। यही वजह है कि बीजेपी ने इस बार एमसीडी चुनाव में नए चेहरों को टिकट देने का ऐलान किया है। जहां बीजेपी दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बना रही है। दूसरी ओर दिल्ली में सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी की नजर भी इन चुनावों पर है।

मिशन MCD पर अमित शाह, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

मिशन MCD पर अमित शाह, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

अमित शाह की रैली से ठीक पहले दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने ऐलान किया कि अगर एमसीडी चुनाव में उनकी पार्टी की जीत हुई तो सबसे पहले रिहायशी हाउस टैक्स को खत्म किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जिन लोगों को रिहायशी हाउस टैक्स बकाया हैं, उनके टैक्स को माफ किया जाएगा। दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा, जबकि नतीजे 26 अप्रैल को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+