सीएम आदित्यनाथ ने बदला मौर्य का विभाग, 3 मंत्रियों के विभाग भी बदले

उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के कुछ दिन बाद ही 3 मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं। इसमें स्वामी प्रसाद मौर्य से एक विभाग वापस ले लिया गया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मंत्रियों के मंत्रालयों में बदलाव किया गया है। इन बदलावों को राज्यपाल राम नाइक ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

सीएम आदित्यनाथ ने बदला मौर्य का विभाग, 3 मंत्रियों के विभाग भी बदले

बताया गया कि मुख्यमंत्री ने मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को जहां समन्वय विभाग का अतिरिक्त कार्यप्रभार दिया है वहीं मौर्य के ही मौजूदा कार्य प्रभार नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग से हटा कर मंत्री सुरेश खन्ना को इसका अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके साथ ही राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी को पहले आवंटित अभाव, सहायता एवं पुनर्वास विभाग अब बतौर राज्यमंत्री (एमओएस) आवंटित किए गए हैं साथ ही राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर को पहले आवंटित खाद्य प्रसंस्करण विभाग अब बतौर राज्यमंत्री (एमओएस) आवंटित किया गया है।

इन्हें मिले थे ये विभाग

बता दें बुधवार (22 मार्च) को मंत्रियों को बांट गए विभाग में स्वामी प्रसाद मौर्य को श्रम एवं सेवा योजना, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन , सुरेश खन्ना को संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, धरम सिंह सैनी को आयुष, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, अनिल राजभर को सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्डस, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा विभाग दिया गया था।

योगी के पास ये 38 विभाग

गौरतलब है कि सीएम योगी ने अपने पास 38 विभाग अपने पास रखे हैं। इसमें गृह मंत्रालय के साथ-साथ आवास एवं शहरी नियोजन विभाग भी है। इसके अलावा राजस्व, खाद एवं रसद, नागरिक आपूर्ति विभाग भी मुख्यमंत्री के पास भी रहेगा। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशाधन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सतर्कता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज सम्पत्ति, प्रशासनिक सुधार, अवस्थापना, समन्वय समेत करीब 38 विभाग शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+