Love Jihad: विशेष समुदाय के व्यक्ति पर लगा पहचान छिपाकर हिंदू लड़की से शादी करने का आरोप

सीवान जिले से प्रेम प्रसंग का अजीब मामला सामने आया है, जहां शादी के क़रीब 5 साल बाद युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी करने का आरोप लगा है।

'Love Jihad': बिहार में प्रेम प्रसंग में विवाह के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला बिहार के सीवान ज़िले का है। जहां एक युवक पर पहचान छिपाकर शादी करने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक सीवान जिले के निराला नगर इलाके में विशेष समुदाय के एक व्यक्ति ने अपनी पहचान छिपाकर हिंदु युवती से शादी कर ली है।

पहचान छिपाकर शादी करने का लगा आरोप

पहचान छिपाकर शादी करने का लगा आरोप

पीड़िता की मानें तो उसके अंग्रेजी ट्यूटर ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाते हुए उसे प्रेम जाल में फंसाया। पीड़िता ने बताया कि एक वह कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी। कोर्स खत्म होने के बाद उसे कोचिंग सेंटर स्टाफ के तौर पर काम करने के लिए रखा था। पीड़िता ने कहा कि समीर खन्ना ने कलावा ((हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा कलाई पर पहना जाने वाला धागा) के साथ हिंदू प्रतीकों को दिखाकर प्रेम जाल में फंसाया। 17 मार्च, 2017 को आरोपी ने अदालत में युवती से शादी कर ली। शादी के बाद आरोपी ने आरोपी ने अपनी पहचान का खुलासा किया।

युवक के पहचान छिपाने के मामले में संशय

युवक के पहचान छिपाने के मामले में संशय

लव जिहाद के पूरे मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि समीर खन्ना (आरोपी युवक) और युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था इसके बाद दोनों ने शादी की थी। क़रीब 6 साल से वह दोनों का रिश्ता सही से चल रहा था। अचानक यह मामला प्रकाश में आया है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर शादी की थी या लड़की झूठा आरोप लगा रही है। ज्यादातर मामलों में यही देखने को मिला है कि प्रेमी-प्रेमिका के बीच कुछ कहा सुनी होने से रिश्ते में दरार आने के बाद लड़की झूठे आरोप में युवक को फंसा देती है।

पुलिस अधीक्षक से नहीं हो पाई बात

पुलिस अधीक्षक से नहीं हो पाई बात

मामले में जानकारी मिल रही है कि सीवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने इस पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। वन इंडिया हिंदी ने जब पुलिस अधीक्षक को कॉल कर घटना की पूरी जानकारी लेनी चाही तो कॉल रिसीव नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: Unique Marriage: वरमाला के दौरान फोटो खींचने को लेकर हुआ विवाद और टूट गई शादी, फिर थाने में हुआ विवाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+