बिहार : शिक्षकों की मनमानी पर ग्रामीणों ने दी अनोखी सज़ा, ताला लगा देख आग बबुला हुई शिक्षिका
गेट के बाहर से ही शिक्षिका लोगों को डांटना शुरू कर दिया, वीडियो में महिला शिक्षिका गुस्सा करते हुए साफ नज़र आ रही है। लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय (बाला गांव) का पूरा मामला बताया जा रहा है।
सीवान, 3 अगस्त 2022। बिहार में जैसे सरकारी स्कूलों और विवाद का चोली दामन का साथ है, आए दिन बिहार के विभिन्न ज़िलों से स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही और बेतरतीब शिक्षा व्यवस्था की खबरें देखने को मिलती हैं। ताज़ा मामला बिहार के सीवान ज़िले का है, जहां शिक्षिका के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर अंदर से ताला लगा दिया। ताला लगाने के बाद शिक्षिका स्कूल पहुंची तो वह गेट पर ताला देख तमतमा उठी और ग्रामीणों से उलझने लगी। इतने में ही किसी ने उसका वीडियो बना लिया।
Recommended Video

गेट पर ताला देख आग बबूला हुई शिक्षिका
गेट के बाहर से ही शिक्षिका लोगों को डांटना शुरू कर दिया, वीडियो में महिला शिक्षिका गुस्सा करते हुए साफ नज़र आ रही है। लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय (बाला गांव) का पूरा मामला बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षिका प गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कभी भी सही टाइम पर स्कूल नहीं आती है। इसके अलावा अन्य शिक्षक भी स्कूल में मनमानी करते हैं। जिस वजह से बच्चों की तालीम पर असर पड़ता है। वहीं बच्चों को मिड-डे-मील भी समय पर नहीं मिलता है।

स्कूल में मनमानी करते हैं शिक्षक- ग्रामीण
ग्रामीणों ने स्कूल पर मंगलवार को ताला लगाकर देर से स्कूल पहुंची शिक्षिका और अन्य शिक्षकों के खिलाफ़ तालाबंदी करते हुए रोष व्यक्त किया। काफ़ी देर तक शिक्षिका और ग्रामीणों में बहस होती रही। ग्रामीणों की मानें तो कई शिक्षक देर से स्कूल आते हैं। वहीं कुछ शिक्षक तो बिना स्कूल आए ही हाज़िरी बना लेते हैं। इसके अलावा एख शिक्षिका पर ग्रामीणों ने अपनी मर्ज़ी से आने जाने का आरोप लगाया है।

शिक्षिका सविता कुमारी पर लगा गंभीर आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिक्षिका सविता कुमारी अपना धौंस दिखाते हुए विद्यालय से नदारद रहती है। इसके बाद भी अपना रौब जमाते हुए रजिस्टर में अपनी हाज़िरि दर्ज करवा लेती है। वहीं इस पूरे मामले में स्कूल के हेडमास्टर से चंद्रकांत सिंह ने बताया कि उक्त शिक्षिका मुझसे किसी प्रकार की छुट्टी की जानकारी देती है। वही अगर इस बाबत सवाल करते हैं तो अधिकारी से संपर्क में रहने की बात कर टाल जाती है।

मामले की जांच रिपोर्ट आने का इंतज़ार
स्कूल के बेतरतीबी का आलम तो आपने पढ ही लिया। वहीं जब स्कूल देर से आए शिक्षकों से सवाल किया गया तो वह गोल मटोल जवाब देते हुए, बहाना बना कर किनारा पकड़ लिए। इस सारे मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार से पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पूरे पहलुओं की जांच की गई है, मामले की रिपोर्ट आते ही दोषी शिक्षकों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: बिहार: एक प्रेमिका के दो प्रेमी और तीसरे की हत्या, त्रिकोणीय प्रेम कांड का इस तरह हुआ खुलासा












Click it and Unblock the Notifications