बिहार: एक प्रेमिका के दो प्रेमी और तीसरे की हत्या, त्रिकोणीय प्रेम कांड का इस तरह हुआ खुलासा

सुरेंद्र कुमार सरोज (सदर एसडीपीओ) ने मीडिया से मुखातिब होते हुए मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरंगा थाना के हरदा पुल के पास अनिल साह का शव 18 जुलाई को बरामद हुआ था।

पूर्णिया, 2 अगस्त 2022। बिहार में इन दिनों प्रेम प्रसंग के चलते हत्या जैसी वारदात की कई खबरे सामने आ रही है। किशनगंज में देवर से प्रेम संबंध के चक्कर में पत्नी ने अपने पती की हत्या करवा दी। वहीं अब ऐसा ही प्रेम प्रसंग का माला पूर्णिया से भी सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक त्रिकोणीय प्रेम संबंध में युवक की हत्या हुई है। मरंगा पुलिस ने अनिल साह के हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने इस हत्या मामले में तीन आरोपी प्रेमिका गंगा सोरेन, प्रेमी अंशुल और अजमल को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमिका ने रची प्रेमी के हत्या की साज़िश

प्रेमिका ने रची प्रेमी के हत्या की साज़िश

सुरेंद्र कुमार सरोज (सदर एसडीपीओ) ने मीडिया से मुखातिब होते हुए मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरंगा थाना के हरदा पुल के पास अनिल साह का शव 18 जुलाई को बरामद हुआ था। शव को देखने से लग रहा था की बेरहमी से हत्या की गई है। लाश का गला और दोनों हाथ कटा था। वहीं जब पुलिस ने मामले की की जांच शुरू की और हर पहलु को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने पर प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि गंगा सोरेन नाम की लड़की का प्रेम संबध तीन लड़कों के साथ था जिसमे अनिल साह, अंशुल और अजमल का नाम शामिल है। इन तीनें में से अनिल की हत्या कर दी गई।

अंशुल और अजमल ने साथ मिलकर किया कांड

अंशुल और अजमल ने साथ मिलकर किया कांड

अंशुल और अजमल को अनिल देखना नहीं चाहता था जो कि प्रेमिका गंगा सोरेन को बर्दाश्त नहीं था। इसलिए उसने अपने दो और प्रेमियों के साथ मिलकर अनिल शाह का किनारे लगाने का प्लान बनाया। गंगा सोरेन ने अपने प्रेमी अनिल साह बहाने से हरदा नहर के पास बुला लिया। नहर पर अंशुल और अजमल पहले से मौजूद थे। जब अनिल वहां पहुंचा तो दोनो नें मिल कर अनिल का गला दबा दिया। उसके बात धारदार हथियार से उसका हाथ और गला काट दिया।

नहर किनारे शाव को फेंक कर हुए फरार

नहर किनारे शाव को फेंक कर हुए फरार

अंशुल और अजमल जब अनिल के साथ इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे रहे थे, उस वक्त प्रेमिका गंगा सोरेन उसका (अनिल) का पैर पकड़े हुए थी। अनिल की हत्या करने के बाद उसके कटे शरीर के अंग को उन लोगों ने कोसी नदी में फेंक दिया। इतना ही नहीं शव को दूसरे जगह ठिकाने लगा दिया। कटे अंग को कोसी नदी और धर को नहर के किनारे फेंक कर तीनों फरार हो गए।

हत्या में इस्तेमाल किए हथियार भी बरामद

हत्या में इस्तेमाल किए हथियार भी बरामद

पुलिस ने इस हत्याकांड में मास्टरमाइंड गंगा सोरेन, अजमल और अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सभी आरोपियों को जेल भी भेज दिया है। इसके साथ ही मर्डर करते वक़्त इस्तेमाल किया गया हथियार, बाइक और दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है। पूर्णिया जिले के मरंगा थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, तकनीकी प्रभारी पंकज आनंद समेत अन्य पुलिसकर्मियों की इस घटना के उद्भेदन में सराहनीय भूमिका रही हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार: प्रेमी के साथ भागी प्रेमिका, परिजनों ने दर्ज करवाया अपहरण का मामला, युवती के बयानों से उड़े होश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+