Shivani Shukla Love Story: बाहुबली मुन्ना शुक्ला की 'लंदन रिटर्न' बेटी शिवानी के पति कौन? 'X फैक्टर' भी फेल!
Shivani Shukla Love Story: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वैशाली की हाई-प्रोफाइल लालगंज सीट पर बाहुबली मुन्ना शुक्ला की 'लंदन रिटर्न' बेटी शिवानी शुक्ला को करारी शिकस्त मिली है। RJD टिकट पर मैदान में उतरीं 28 साल की शिवानी को BJP के संजय कुमार सिंह ने भारी मतों से पछाड़ा दिया है। शिवानी का 'X फैक्टर' - बाहुबली पिता की विरासत, लंदन से LLM, युवा चेहरा और पति की दिन-रात मेहनत - सब फीका पड़ गया।
NDA की प्रचंड लहर में मुन्ना शुक्ला परिवार की सियासी वापसी का सपना टूट गया। शिवानी की जीत के लिए उसके पति ने हाथ जोड़-जोड़ कर लोगों से वोट मांगे थे। आइए जानते हैं आखिर कौन है शिवानी के पति? दामाद जी के सारे दांव पेंच भी धराशाई हो गए...

Who Is Shivani Shukla: आखिर कौन हैं शिवानी शुक्ला? लंदन रिटर्न वकील से राजद उम्मीदवार तक का सफर
- 28 साल की शिवानी शुक्ला मुन्ना शुक्ला और अनु शुक्ला की बेटी हैं। परिवार मूल रूप से लालगंज थाना क्षेत्र के खानजाहा चक गांव का है।
- दिल्ली पब्लिक स्कूल, RK पुरम से 10वीं (2012) और 12वीं (2014)
- बेंगलुरु की एलायंस यूनिवर्सिटी से BA-LLB

- लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से LLM (2021-22)
- पेशा: एडवोकेट (वकील)
- Shivani Shukla Net Worth: शिवानी शुक्ला की संपत्ति?: ₹21 लाख+ चल संपत्ति, कोई अचल संपत्ति नहीं। एजुकेशन लोन ₹36 लाख+
- Shivani Shukla Family Tree: पिता मुन्ना शुक्ला (पूर्व बाहुबली विधायक), मां अनु शुक्ला (पूर्व विधायक)

Shivani Shukla Love Story: वकालत के कोर्ट में हुआ प्यार, शादी 1 फरवरी 2024 को
1 फरवरी 2024 को मुजफ्फरपुर में शिवानी की शादी युवा वकील वरुण तिवारी से हुई। हालांकि, दोनों की मुलाकात कहां हुई, उसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई। शिवानी के पेशे से एडवोकेट हैं। चुनाव में वरुण दिन-रात एक किए रहे। सोशल मीडिया से लेकर गांव-गांव जनसंपर्क तक, हाथ जोड़कर पत्नी के लिए वोट मांगे। शिवानी की मां अनु शुक्ला और बहन श्रुति भी घर-घर घूमीं। लेकिन सब व्यर्थ!

Lalganj Seat History: मुन्ना शुक्ला का पुराना गढ़, अब NDA का किला
- 2000: मुन्ना शुक्ला (निर्दलीय, जेल से लड़े और जीते)
- 2005: LJP, फिर JDU) से जीते
- 2010: पत्नी अनु शुक्ला (JDU)) विधायक बनीं
- 2024 लोकसभा: मुन्ना शुक्ला (RJD) हारे
- 2025: बेटी शिवानी भी हारीं

लालगंज (Lalganj Chunav Results 2025)कभी मुन्ना शुक्ला का गढ़ थी, लेकिन इस बार जातीय समीकरण, मोदी-नीतीश लहर और स्थानीय मुद्दों ने RJD को पछाड़ दिया।
हार के बाद क्या?
शिवानी ने प्रचार में कहा था - 'मैं बाहुबल नहीं, पढ़ाई-लिखाई और विकास की राजनीति लेकर आई हूं।' लेकिन भारी वोटों की हार ने साबित कर दिया कि बिहार में अभी भी 'लहर' और 'मशीनरी' सबसे भारी पड़ती है। मुन्ना शुक्ला परिवार के लिए यह दूसरा लगातार झटका है। NDA की प्रचंड जीत के बीच लालगंज ने फिर साबित किया - विरासत और लंदन डिग्री से ज्यादा जनता को स्थिर सरकार चाहिए।
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 Kaun Jita-Kaun Hara: एनडीए को बहुमत-नीतीश के 'नगीनों' में ये सुपरहिट, कौन जीता-हारा?












Click it and Unblock the Notifications