Sanjay Saraogi Net Worth: बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
Sanjay Saraogi Net Worth: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद अब बीजेपी पार्टी संगठन के स्तर पर कुछ बदलाव कर रही है। 5 बार के विधायक नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिग्गज नेता और 6 बार से दरभंगा के विधायक रहे संजय सरावगी को दी गई है। सरावगी मिथिला क्षेत्र से आते हैं और उन्हें अध्यक्ष का ओहदा देकर बीजेपी ने क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है।
संजय सरावगी छात्र जीवन से ही राजनीति में रहे हैं। उनका जन्म 28 अगस्त 1969 को हुआ था और कॉलेज के दिनों में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से जुड़े रहे। भाजपा की सदस्यता उन्होंने 1995 में ली। इसके बाद उन्हें युवा मोर्चा में जवाबदेही मिली थी। वह लगातार 6 बार दरभंगा शहरी सीट से विधायक रहे हैं। संपत्ति की बात करें, तो चुनावी हलफनामे के मुताबिक वह 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।

Sanjay Saraogi Net Worth: 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
- बिहार के विधायक संजय सरावगी की कुल संपत्ति उनके चुनाव हलफनामे के अनुसार लगभग 7.5 करोड़ रुपये (₹7,47,05,000) है।
- कुल संपत्ति: लगभग ₹7.5 करोड़ की है जिसमें से चल संपत्ति: लगभग ₹3.2 करोड़ और अचल संपत्ति: लगभग ₹4.3 करोड़ की है।
-बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष के ऊपर लगभग ₹88.9 लाख की देनदारी भी है। अचल संपत्ति में उनके पास भवन और जमीन है।
यह भी पढ़ें: क्या नितिन नबीन ही बनेंगे BJP के स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष? मोदी-शाह के आज्ञाकारी नेता के लिए RSS देगी मंजूरी
Sanjay Saraogi कहां से करते हैं कमाई
उन्होंने अपने हलफनामे में अपना पेशा राजनीति और समाज सेवा बताया है। कमाई के स्रोत के तौर पर उन्होंने विधायक के तौर पर मिलने वाली सैलरी के अलावा पारिवारिक कारोबार और खेती भी बताया है। सरावगी ने पोस्ट ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई की है और उनके ऊपर 3 मुकदमे भी हैं।
Amit Shah की वजह से मिला बड़ा पद?
सरावगी को जब इस बार मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किया गया था, तब से ही उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। पहले ऐसी चर्चा थी कि वह बीजेपी केंद्रीय संगठन में कोई बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, अब उन्हें पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि सरावगी के काम करने की शैली गृहमंत्री अमित शाह काफी पसंद करते हैं। इसलिए उन्हें बड़ा पद दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Bihar BJP President: बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए MLA संजय सरावगी, कौन हैं ये? पढ़ें सियासी ट्रैक रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications