सहरसाः नाव में सवार थे दो दर्जन लोग, पलटने से दो लोगों की मौत और सात लोग लापता
सहरसा। बिहार के सहरसा जिले में बीते बुधवार को बड़ा नाव हादसा हो गया, जहां कोसी नदी में एक ओवरलोड नाव पलट गई। जिसमें सात लोगों के डूबने की आशंका है। अभी तक दो लोगों के शव को बरामद किया जा चुका है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहरसा में कोसी तटबंध के धोबीयाही घाट पर यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। जिले के झरबा से नवहट्टा की तरफ जा रही इस नाव में स्कूली बच्चे भी शामिल थे।

बताया जा रहा है कि नाव में करीब दो दर्ज लोग सवार थे। नदी के बीच में नाव हवा के थपेड़े को नहीं झेल सकी और देखते-देखते पलट गई और सभी लोग डूबने लगे। दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। तटवर्ती इलाकों में मौजूद ग्रामीणों ने डूबते हुए लोगों को बचाया। कुछ लोग खुद तैरकर निकल आए। लेकिन सात लोगों का पता नहीं चल सका है। उनके डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
नाव हादसे की जानकारी मिलते ही घाट पर बड़ी संख्या में आम लोगों के अलावा उच्च अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव की तलाश में जुट गई। नदी में से दो लोगों के शव को निकाला जा चूका है। मृतकों में छतवन के रहने वाले राजेंद्र पंडित की पत्नी कोमल देवी और बकुनियां पंचायत के झड़बा के रहने वाले ललन मुखिया की बेटी पूनम कुमारी शामिल है।
बताया जा रहा है कि मृतक कोमल देवी के दो बच्चे भी नदी में डूब गए। स्थानीय बनारसी शर्मा, विन्देश्वरी यादव की बहू और बच्चा मुखिया की बेटी के डूबने की आशंका है।
यह भी पढ़ेंः बिहार पुलिसः दारोगा फोन पर महिला सिपाही से करता था 'गंदी बात', ऑडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications