बिहार पुलिसः दारोगा फोन पर महिला सिपाही से करता था 'गंदी बात', ऑडियो हुआ वायरल
पटना। बिहार पुलिस अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है, चाहे वो अपराधियों को पकड़ने के तौर-तरीके को लेकर हो या फिर अपने करतूतों को लेकर। हाल ही में आशिक मिजाज दारोगा का महिला सिपाही से गंदी बात करने का ऑडियो वायरल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी दारोगा सत्येंद्र प्रसाद काम के बदले महिला सिपाही पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था।

ऑडियो हो गया वायरल
पीड़िता ने दारोगा की बात पर आपत्ति जताते हुए अधिकारियों से गुहार लगाई थी। महिला सिपाही के आरोप के बाद विभाग ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए डुमरांव स्थित बीएमपी 4 के कमांडेट को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। ऑडियो वायरल होने के बाद पूरे विभाग में खलबली मच गई। जांच की निर्देश के बाद कमांडेंट धीरज कुमार ने पूरे मामले की जांच की, जिसमें दारोगा सत्येंद्र प्रसाद को दोषी पाया गया।

दारोगा को गिरफ्तार किया गया
दोषी पाए जाने के बाद सत्येंद्र प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और पूरे मामले को लेकर 15 दिसंबर को डुमरांव थाने में आरोपी अफसर पर आईपीसी की धारा और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कराया गया था। फिर डुमरांव पुलिस न तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है।

शारीरिक संबंध के लिए बनाता था दबाव
दरअसल, पूरा मामला यह है कि पटना के शास्त्रीनगर इलाके में निवासी दारोगा सत्येंद्र प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने महिला सिपाही पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। पीड़िता ने अफसर और सिपाही के पद का वास्ता दिया, लेकिन दारोगा अड़ा रहा। अंततः पीड़िता ने बिहार पुलिस एसोसिएसन से खुद को बचाने की गुहार लगाई।












Click it and Unblock the Notifications