नवरात्रि के बीच लालू परिवार को मिली बड़ी राहत, बेटे तेजस्वी सहित 8 आरोपियों को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत

नवरात्रि के बीच लालू यादव और तेजस्वी यादव को 'नौकरी के बदले जमीन' घोटाले मामले में बड़ी राहत मिली है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव सहित कुल 8 आरोपियों को इस मामले में जमानत दे दी है।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और छह अन्य लोगों की जमानत मंजूर कर ली है। कोर्ट ने पाया कि आरोपपत्र दाखिल होने से पहले नौ लोगों में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया था। इसलिए, एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर कर ली गई।
यह भी देखें: Bihar Flood: तेजस्वी को लालटेन लेकर उनके क्षेत्र की जनता ढूंढ रही, वह विदेश में छुट्टी मना रहे- राजू तिवारी

Lalu Family

'नौकरी के बदले जमीन' मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरजेडी नेताओं लालू प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव को 1 लाख रुपये के जमानत बांड पर जमानत दी है। मामले की अगली सुनवाई 25 अक्टूबर के लिए निर्धारित की गई है। जमानत देते समय, अदालत ने सभी आरोपियों से अपने पासपोर्ट जमा करने को कहा।

बता दें, 18 सितंबर को, अदालत ने ईडी की चार्जशीट का संज्ञान लेते लालू यादव और 9 अन्य लोगों को अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया। हालांकि ईडी ने तेज प्रताप यादव को चार्जशीट में आरोपी नहीं बनाया था, लेकिन अदालत ने तेज प्रताप यादव को भी समन जारी किया था। कोर्ट ने कहा कि तेज प्रताप यादव भी लालू यादव के परिवार के सदस्य हैं, इसलिए मनी लॉन्ड्रिंग में उनकी भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह पहली बार है जब तेज प्रताप यादव को लैंड फॉर जॉब मामले में अदालत द्वारा समन किया गया है। अदालत ने कहा था कि बड़ी मात्रा में जमीन का हस्तांतरण हुआ और यादव परिवार ने अपने पद का दुरुपयोग किया। अदालत ने कहा था कि जमीन का हस्तांतरण यादव परिवार के नाम पर हुआ।

तेजस्वी यादव का रिएक्शन

जमानत मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, "वे लगातार राजनीतिक साजिश में लगे रहते हैं। वे एजेंसियों का दुरुपयोग करते हैं। इस मामले में कुछ ठोस नहीं है। हमारी जीत निश्चित है..."

यह भी देखें: 'विराट कोहली मेरे नेतृत्व में खेले हैं,' तेजस्वी यादव के बयान ने स्टार क्रिकेटर के फैंस को किया हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+