Bihar Flood: तेजस्वी को लालटेन लेकर उनके क्षेत्र की जनता ढूंढ रही, वह विदेश में छुट्टी मना रहे- राजू तिवारी

Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ की वजह से कई जिले के लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। बाढ प्रभावित क्षेत्रों में सरकार और समाजिक संस्थाओं के लोगों द्वारा राहत बचाव कार्य जारी है। वहीं पक्ष विपक्ष के नेता भी बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में लोजपा (र) नेता भी बाढ प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा ले रहे हैं।

लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बिहार में नेपाल से आने वाली नदियों के जलस्तर में इजाफा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उत्तर बिहार के 16 जिलों में बाढ़ की भयावह स्थिति पर उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए बाढ़ पीड़ितों के हालातों पर बात की।

Bihar Flood People searching Tejashwi with lanterns he is celebrating holiday abroad - Raju Tiwari

राजू तिवारी ने कहा कि बाढ़ की तबाही के बीच खुद लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जा कर आम लोगों को राहत और मदद पहुंचाया है। चिराग ने अपने दो दिवसीय प्रवास में बाढ़ से प्रभावित सहरसा, पूर्णिया सहित कई जिलों में स्थिति का जायजा लिया।

केंद्रीय मंत्री के दौरे के बारे बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का संगठन बिहार के सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में भीषण बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत और बचाव के कार्य में निरंतर जुटी हुई है।

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों को बिहार सरकार की ओर से सहायता कैसे पहुंचे इसके लिए लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार संगठन और सरकार के संपर्क में हैं। राजू तिवारी ने राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं पर ज़ोरदर हमला बोला । उन्होंने कहा कि राजद के लोग सिर्फ अनर्गल प्रलाप और बयानबाजी कर रहे हैं।

राजद नेता आम लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। बिहार के आम लोग जहां बाढ़ की तबाही से त्रस्त हैं। वहीं सूबे के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हमेशा की तरह बिहार से गायब हैं। विदेश में छुट्टी का आनंद ले रहे हैं। तेजस्वी यादव को उनके अपने विधानसभा राघोपुर सहित उत्तर बिहार के आम लोग लालटेन ले कर ढूंढ रहे हैं, परंतु बिहारवासियो की पीड़ा से राजद और नेता प्रतिपक्ष का कोई सरोकार नहीं है।

लोजपा (रा) प्रदेश अध्यक्ष ने जन सुराज पार्टी के गठन और राजनैतिक भविष्य पर टिप्पणी करते हुए कहा की बिहार की जनता आने वाले समय में चार विधानसभा के उपचुनाव में एनडीए के पक्ष चारों सीट जीता कर सभी प्रकार के कयासों पर पूर्ण विराम लगा देगी।

आगामी 08 अक्टूबर को लोजपा के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण रामविलास पासवान जी कि पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों की संख्या में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता दिवंगत संस्थापक की जन्मभूमि खगड़िया के शहरबन्नी में जुट कर अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके साथ ही आगामी 28 नवंबर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के स्थापना दिवस पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले विशाल जनसभा की तैयारियों में पार्टी पूरी तरह से जुटी हुई है। पटना का गांधी मैदान लोजपा (रा) के ऐतिहासिक कार्यक्रम का गवाह बनेगा। लाखों की संख्या में लोजपा कार्यकर्ताओं के साथ बिहार के आम लोग पहुंच कर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+