Motivational Story: Begusarai के युवक ने खोला BR 09 कैफे, Concept के पीछे की दिलचस्प है कहानी
BR 09 Cafe: बिहार में चाय का व्यापार युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। अब बेगूसराय जिले में BR 09 कैफे सुर्खियों में छाया हुआ है।

Begusarai News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय की जिस तरह से ब्रांडिंग की, उसके बाद से युवाओं में चाय के व्यापार का क्रेज़ ही बढ़ गया। देश विभिन्न राज्यों में कई ऐसे युवा दिख जाएंगे जो चाय के व्यापार की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।
MBA चायवाला,ग्रेजुएट चायवाली, आत्मनिर्भर चायवाली और बेवफा चायवाला जैसे टी स्टॉल का ट्रेंड अब बड़े शहरों से छोटे गांव तक चल पड़ा है। इन सब चाय वाले के बाद अब बेगूसराय जिले में एक युवक ने BR 09 कैफे नाम से टी स्टॉल खोला है।
Recommended Video
रोशन के पास रोज़ाना हज़ारों लोग सिर्फ उसके कैफे के नाम की वजह से चाय पीने पहुंच रहे हैं। BR 09 कैफे नाम रखने के पीछे रोशन की बहुत ही दिलचस्प कहानी है। दरअसल को रोशन को महंगी गाड़ी का शौक था, लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर सका। इसलिए वह गाड़ी के नंबर का एरिया कोड़ से ही कैफे खोल लिया।
बेगूसराय की गाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन कोड BR09 से ही शुरू होता है। इसलिए बेगूसराय सदर प्रखंड निवासी रोशन कुमार ने अपने टी स्टॉल का नाम BR 09 कैफे रख दिया। टी स्टॉल का अलग नाम की वजह से काफी तादाद में लोग यहां चाय पीने के लिए आते हैं।
BR 09 कैफे में चाय पीने वालों में सबसे ज्यादा वाहन चालक और खलासी ही आते हैं। रोशन इन लोगों को चाय पिलाकर रोज़ाना अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। रोशन मशहूर होने की चाहत में फरवरी महीने में कैफे की शुरुआत की। इस कैफे में रोजाना 1600 रूपए के दूध की चाय बनती है। तीन लोगो को इस कैफे से रोज़गार मिला हुआ है।
पेड़ के सूखे तने और आकर्षक लाइटिंग के साथ डिज़ाइन किए गए कैफे में चाय पीने आने वाले लोगों का कहना है कि मोटर गाड़ी के कारोबार से जुड़े हुए हैं। कैफे का नाम भी गाड़ी से मिलता जुलता है, इसलिए BR 09 कैफे में चाय पीने जाते हैं। चाय बनाने वाले कारीगर को रोज़ाना 400 रूपए मिलता है। चाय कि कीमत 10 रुपये प्रति कप है। हर रोज़ 8 हजार रुपये तक चाय की बिक्री होती है। सब कुछ काटने के बाद 2 हजार रुपये तक की बचत हो जाती है।
ये भी पढ़ें: 'कमांडो चाय अड्डा’, 2014 में ज्वाइन किया BSF, डिप्यूटेशन पर बने NSG, फिर चाय क्यों बेच रहे मोहित, जानिए












Click it and Unblock the Notifications