Rohini Acharya : यादव से 'आचार्य' कैसे बनीं रोहिणी? पति के टाइटल से नहीं है कनेक्शन, जन्म से जुड़ा है किस्सा
Rohini Acharya controversy: बिहार विधानसभा चुनाव में RJD की बड़ी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव और उनके समर्थकों पर मारपीट, दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
इन घटनाओं से आहत होकर रोहिणी ने परिवार और पार्टी दोनों से दूरी बना ली और सिंगापुर लौट गईं। यह विवाद न केवल परिवार में तनाव बढ़ा रहा है, बल्कि RJD के भविष्य को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। इसी बीच, लोग यह भी जानना चाहते हैं कि रोहिणी अपने नाम के आगे 'आचार्य' उपनाम क्यों लगाती हैं, जिसके पीछे उनके जन्म से जुड़ी एक खास कहानी है।

रोहिणी आचार्य: नाम के पीछे की अनूठी कहानी
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहिणी आचार्य के नाम के साथ जुड़ा 'आचार्य' उपनाम उनके परिवार का नहीं है, बल्कि यह एक डॉक्टर के सम्मान में दिया गया था। हिंदू पंचांग के अनुसार, रोहिणी का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। पटना की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कमला आचार्य (Dr Kamla Acharya story) के हॉस्पिटल में रोहिणी का जन्म हुआ था। जब लालू यादव ने उनसे अपनी फीस लेने का आग्रह किया, तो डॉ. आचार्य ने फीस लेने से इनकार कर दिया। इसके बजाय, उन्होंने लालू यादव से केवल एक अनुरोध किया, "मुझे फीस मत दीजिए, बस नवजात बच्ची को मेरा नाम दे दीजिए।" लालू यादव ने इस अनोखे अनुरोध को स्वीकार कर लिया, और तभी से बच्ची का नाम रोहिणी आचार्य रखा गया। यह नाम न केवल एक सम्मान की निशानी है, बल्कि उनके जन्म से जुड़ी एक अनूठी और यादगार कहानी भी है।
ये भी पढे़ं: Bihar Chunav 2025: AIMIM, RJD, कांग्रेस और NDA, किसने कहां मात खाई? जानें सबसे चौंकाने वाले डेटा फैक्ट्स
Lalu family conflict: लालू परिवार में क्यों मचा है बवाल?
बिहार की राजनीति में भूचाल लाने वाला लालू परिवार का आंतरिक कलह अब खुलकर सामने आ गया है। इस पूरे विवाद की जड़ में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का हाल ही में किया गया एक बेहद भावुक सोशल मीडिया पोस्ट है। इस पोस्ट ने न केवल बिहार में, बल्कि पूरे देश में हलचल मचा दी है। रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें न सिर्फ अपशब्दों का सामना करना पड़ा, बल्कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव को दान की गई किडनी को भी 'गंदी किडनी' कहकर अपमानित किया गया। रोहिणी ने इससे भी बढ़कर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें यह सुनने को मिला कि उन्होंने करोड़ों रुपये लेकर टिकट के बदले अपने पिता को किडनी लगवाई।
ये भी पढ़ें: Bihar Caste wise MLA: किस जाति के सबसे ज़्यादा विधायक ने जीता चुनाव? देखें पूरी जातिवार लिस्ट
राजनीति छोड़ने के साथ रोहिणी तोड़ा परिवार से नाता
शनिवार को रोहिणी आचार्य ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट कर सबको चौंका दिया था, जिसमें उन्होंने राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने की बात कही थी। इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। उन्होंने एयरपोर्ट पर हुई एक घटना का भी जिक्र किया, जहाँ उन्हें अपनी हार का कारण पूछने पर चप्पल उठाने की धमकी दी गई थी। ये घटनाएँ बताती हैं कि परिवार और पार्टी के भीतर रोहिणी के लिए माहौल कितना तनावपूर्ण और अपमानजनक हो गया है, जिसके कारण उन्होंने ऐसे कड़े फैसले लेने का मन बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications