बिहार: RJD की फिर बढ़ी मुश्किलें, राजद के पूर्व विधायक पर लगे गंभीर आरोप, जानिए मामला
राजद विधायक पर ज़मीन क़ब्ज़ा का आरोप लगाते हुई दर्जन भर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय गए और उसके बाद एसडीओ दफ़्तर का रुख किया।
नालंदा, 27 अगस्त 2022। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से राष्ट्रीय जनता दल की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। सीबीआई रेड मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि आरजेडी पूर्व विधायक नौशाद उन नबी (पप्पू खां) पर गंभीर आरोप लगे हैं। राजद विधायक पर ज़मीन क़ब्ज़ा का आरोप लगाते हुई दर्जन भर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय गए और उसके बाद एसडीओ दफ़्तर का रुख किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राजद के पूर्व विधायक पप्पू खां समेत अन्य लोगों ने उनकी ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर लिया है।

Recommended Video
RJD के पूर्व विधायक पर लगे गंभीर आरोप
ज़मीन क़ब्ज़ा के बाबत एसडीओ को आवेदन भी दिया। वहीं सोहसराय बाजार निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता, नूरसराय के हरौल-मधौल निवासी संजय रविदास, दीपनगर के सर्वोदय नगर निवासी ललन कुमार, वेना के सिहुली निवासी अरविंद कुमार समेत दर्जनों परिवारों ने राजद के पूर्व विधायक के खिलाफ जमीन क़ब्ज़ा का आवेदन दिया है। सभी लोगों ने हाथ में तख्ती लेकर पूर्व विधायक के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए गिरफ्तारी की भी मांग की। वहीं ललन कुमार ने कहा कि उनलोगों की वेना वाली ज़मींन पर कब्जा किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उचित कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कार्रवाई में पक्षपात कर रहे हैं। इसी वजह सभी लोगों ने अपनी फरियाद लेकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें: बिहार: विदेश में करने जा रहे हैं नौकरी तो हो जाएं सावधान, आपको भी ठग बना सकता है शिकार












Click it and Unblock the Notifications