RJD विधायक Munna Yadav के बेलगाम बोल, 'बिहार में मिश्रा-सिंह-झा-शर्मा का गुजारा नहीं'
RJD MLA Munna Yada Remarks: बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव बार-बार समावेशी राजनीति की बात कर रहे हैं। एक बार तो वह खुले तौर पर कह चुके हैं कि सवर्णों को पुरानी बातों को भुलाकर उन्हें एक मौका देना चाहिए। दूसरी ओर उनकी ही पार्टी के नेता और विधायक ऐसे बयान दे रहे हैं जो सीधे तौर पर भड़काऊ हैं। तेजस्वी यादव की पार्टी के एमएलए का कहना है कि बिहार में कभी झा, मिश्रा, सिंह अब सीएम नही ंबनने वाले।
आरजेडी विधायक मुन्ना यादव ने खुले तौर पर कहा है कि बिहार में अब मिश्रा, सिंह, झा, शर्मा का गुजारा नहीं होगा। ये सभी सरनेम प्रदेश में ज्यादातर सवर्णों (ब्राह्मण, राजपूर, भूमिहार) के ही होते हैं। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों ने भारी नाराजगी दर्ज की है।

तेजस्वी यादव के नेता ने दिया विवादित बयान
मुन्ना यादव ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव ने ऐसी व्यवस्था बना दी है। ऐसे टाइटल वाले लोग (मिश्रा, सिंह, शर्मा, झा) कभी भी अब फ्रंटफुट पर राजनीति नहीं कर पाएंगे। बैकफुट पर रहते हुए ये लोग शासन कर सकते हैं, लेकिन अब कभी उन्हें सीएम की कुर्सी नसीब होने वाली नहीं है। इस बयान पर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हस्तियां भी नाराजगी जाहिर कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: क्या तेजस्वी की दावेदारी को चुनौती दे रहे हैं पप्पू यादव? कांग्रेस संग बढ़ती केमिस्ट्री के क्या हैं मायने
RJD MLA Munna Yadav के बयान पर घमासान शुरू
मुन्ना यादव के बयान की काफी आलोचना हो रही है। उन्होंने प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए कहा, 'प्रशांत किशोर पांडे हमारे नेता (तेजस्वी यादव) को नौंवी फेल बोलता है। वो चाहते हैं कि बिहार में उनकी सरकार आ जाए, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है।'
उन्होंने कहां कि माननीय लालू यादव जी ने इतना तो कर दिया है कि अब बिहार की गद्दी पर जो भी बैठेगा कोई बहुजन ही बैठेगा। यादव यहीं नहीं रुके और आगे कहा कि उनकी औकात है, तो मु्ट्ठी भर लोगों (सवर्णों) को आगे करके चुनाव लड़ें, मिट्टी पलीद हो जाएगी।
पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं मुन्ना यादव
मुन्ना यादव पहली बार विवादित बयानों की वजह से चर्चा में नहीं हैं। इससे पहले भी एक बार वह खुद को मोहम्मद मुन्ना बुला चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव जहां सभी वर्ग को साथ लेकर चलने की बात कर रहे हैं, ऐसे वक्त में उनकी ही पार्टी के नेताओं के ऐसे बयान मुश्किल बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार में फर्जी वोटरों की 'सफाई' या लोकतंत्र की हत्या? तेजस्वी यादव के खुलासे से मच सकता है सियासी भूचाल












Click it and Unblock the Notifications