जिम में पसीना बहा रहे हैं तेज प्रताप, फोटो शेयर कर दिया खास मैसेज
पटना। आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर सूर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने बयानों की वजह से तो कभी अपनी लुक्स और भेषभूषा की वजह से वो चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी वो कृष्ण को रूप लेकर बांसुरी बजाने लगते हैं तो कभी भोलेनाथ का रंग धारण कर लेते हैं। कभी फिल्मों में एक्टिंग तो कभी साइकिल की सवारी। अब इस बार उन्होंने जिम में वर्कआउट की फोटो शेयर की है। अपनी पार्टी और परिवार से नाराज चल रहे तेज प्रताप यादव ने जिम वर्कआउट की फोटो शेयर करते हुए खास मैसेज दिया है।

Recommended Video
तेज प्रताप ने हाल ही में ट्विटर पर एक फोटो डाली है, इसमें वे जिम में वर्कआउट करते दिख रहे हैं। फोटो के साथ कैप्शन के जरिए उन्होंने खास मैसेज दिया है। उन्होंने लिखा कि यदि आपको समय नहीं मिलता है, यदि आप काम नहीं करते हैं तो आपको रिजल्ट भी नहीं मिलता है।
लोग दे रहे हैं रिएक्शन
तेज प्रताप की इस फोटो पर लोग खूब कमेंट और प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ट्रोल कर उनके मैरिज लाइफ पर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सोशल मीडिया पर तेज प्रताप की चर्चा हो रही हो। हाल ही में उनके हेयरस्टाइल को लेकर चर्चा हो रही है। नए हेयर स्टाइल के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा तुम मजाक उड़ाओ, हम तुम्हारी धज्जियां उड़ा देंगे। तेज प्रताप अक्सर अपने बयानों को लेकर विरोधियों के निशाने पर रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी वो खूब एक्टिव रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications