Railway Update: बिहार से दूसरे प्रदेश जाने वाली 34 ट्रेनों का बदला रूट, 1 कैंसिल, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar News, Railway Update: त्योहार मनाने के लिए घर आए लोग अब पर्व मनाने के बाद वापिस जाने की तैयारी में भी जुट गए हैं। आप भी त्योहार के बाद दूसरे प्रदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो ख़बर आपके लिए ज़रूरी है। भारतीय रेलवे ने बिहार से पश्चिम बंगला, दिल्ली और पंजाब समेत विभिन्न प्रदेशों में जाने वाली 34 ट्रेनों के रूट बले तब्दील किए हैं। वहीं गुजरात जाने वाली ट्रेन भी कैंसिल की गई है।

भारतीय रेलवे के मुताबिक 27 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक भटनी सेक्शन पर Pre-NI काम चलेगा। वहीं 4 नवंबर से लेकर 08 नवंबर के बीच एनआई वर्क किया जाएगा। 29 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पिवकोल सेक्शन पर प्री-एनआई काम चलेगा। वहीं 6 नवंबर से 8 नवंबर के बीच एनआई काम किया जाएगा।

Railway Update: Route of 34 trains going from Bihar to other states changed, 1 cancelled, see list

प्री-एनआई और एनआई कार्यों के दौरान दोनों सेक्शन पर पोरबंदर-मुजफ्फरपुर पोरबंदर (12538 /12537) सहित 15 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों को डाइवर्ट कर या फिर नियंत्रित कर परिचालन होगा। इस बाबत पीके अस्थाना (एसटीएम, नार्थ इस्ट रेलवे) ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

डायवर्ट रूट पर चलने वाली ट्रेनों की सूची

ट्रेन संख्या और नाम कब से कब तक बदला रूट
14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार 27 अक्टूबर से 8 नवंबर
14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी 26 अक्टूबर से 8 नवंबर
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 27 अक्टूबर से 7 नवंबर
02569 दरभंगा-नई दिल्ली 28 अक्टूबर से 8 नवंबर
02570 नई दिल्ली-दरभंगा 4 नवंबर से 7 नवंबर
02563 बरौनी-नई दिल्ली 28 अक्टूबर से 8 नवंबर
02564 नई दिल्ली-बरौनी 3 नवंबर से 8 नवंबर
14674 अमृतसर-जयनगर 27 अक्टूबर से 3 नवंबर
15048 गोरखपुर-कोलकता 30 अक्टूबर, 5, 6 और 7 नवंबर
12554 वैशाली एक्सप्रेस 3 से 5 नवंबर तक
15203 बरौनी-लखनऊ 6 नवंबर
12553 वैशाली एक्सप्रेस 7 नवंबर
12565 बिहार संपर्क क्रांति 7 नवंबर
13019 बाघ एक्सप्रेस 6 नवंबर
15909 अवध असम एक्सप्रेस 6 नवंबर
15049 पूर्वांचल एक्सप्रेस 5 नवंबर


पोरबंदर-मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस अप एंड डाउन ( गाड़ी संख्या 12538,12537) 30 अक्टूबर, 1 नवंबर, 6 नवंबर और 8 नवंबर को कैंसिल रहेगी। वहीं मौर्य एक्सप्रेस (15027) 27 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 3 नवंबर, 4 नवंबर, 5 नवंबर, 6 नवंबर और 7 नवंबर को रूट डायवर्ट रहेगा। इसके अलावा बाघ एक्सप्रेस (13020) 27 अक्टूबर और 1 नवंबर को डायवर्ट रहेगी। वहीं बिहार संपर्ककांति (12565) 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर डायवर्टेड रूट पर चलेगी।

ये भी पढ़ें: Train News: नवरात्र मेले के मद्देनज़र विंध्यांचल धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफ़ा, इन ट्रेनों का होगा ठहराव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+