Train News: नवरात्र मेले के मद्देनज़र विंध्यांचल धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफ़ा, इन ट्रेनों का होगा ठहराव

Navratri Special Train News: त्योहार के सीज़न में लोगो को ट्रेन की कन्फ़र्म टिकट मिलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई परिवार टिकट कन्फ़र्म नहीं होने की वजह से अपने घर जाने से महरूम रह जाते हैं। त्योहारों में यात्रियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने त्योहार का तोहफ़ा दिया है। अब बिहार से उत्तर प्रदेश के विंध्याचल धाम जाने के लिए 11 जोड़ी ट्रेनों का विंध्यांचल में स्टॉपेज दिया गया है।

Navratri Special Train News Update: नवरात्रि शुरू होते ही बिहार से कई श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के विंध्यांचल धाम माता रानी के दर्शन करने जाते हैं। ट्रेन रूट नहीं होने या फिर ट्रेन का स्टॉपेज नहीं होने की वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है।

Special Train News: In view of Navratri fair, a gift to the devotees going to Vindhyachal Dham

नवरात्रि में बिहार से विंध्यांचल धाम (उत्तर प्रदेश) माता रानी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की दिक्कत को देखते हुए रेलवे ने विंध्यांचल स्टेशन (उत्तर प्रदेश) पर 11 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के रुकने का स्थाई प्रबंध किया है। इन ट्रेनों का 28 अक्टूबर 2023 तक विंध्याचल स्टेशन पर स्टॉपेज होगा।

आपको बता दें कि विंध्याचल स्टेशन पर 2 मिनट तक सभी ट्रेनें रूकेंगी, ताकि श्रद्धालुओं किसी प्रकार दिक्कत नहीं हुई है। ग़ौरतलब है कि हर साल नवरात्र के मौक़े पर लाखों की तादाद में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। विंध्याचल में इस दौरान नज़ारा काफी दिलकश रहता है।

विंध्याचल स्टेशन पर गाड़ियों के हुए स्टॉपेज के नाम

गाड़ी संख्या, अप एंड डाउन गाड़ी का नाम
12295/12296 SMVB-दानापुर-SMVB, संघमित्रा एक्सप्रेस
12801/12802 पूरी-नई दिल्ली-पूरी, पुरूषोत्तम एक्सप्रेस
12141/12142 लोकमान्य तिलक-पाटलीपुत्र, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
12307/12308 हावड़ा-जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस
22307/22308 हावड़ा-बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस
12487/12488 जोगबनी-आनंद विहार-जोगबनी, सीमांचल एक्सप्रेस
12335/12336 भागलपुर-लोकमान्य तिलक, भागलपुर एक्सप्रेस
15645/15646 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक, गुवाहाटी एक्सप्रेस
15647/15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक, गुवाहाटी एक्सप्रेस
15658/15657 कामाख्या-दिल्ली-कामाख्या, ब्रह्मपुत्र मेल
12168/12167 लोकमान्य तिलक-बनारस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

ये भी पढ़ें:Railway News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए डिटेल्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+