'पहले वोट का लूट होता था, हम ही लोग कांग्रेस के लिए लूटते थे', राहुल गांधी को बिहार के मतदाताओं ने दिखाया आईना

Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार इस वक्त बिहार के दौरे पर हैं। वे अपनी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान लोगों को बता रहे हैं कि, वर्तमान बीजेपी सरकार लोगों को वोट चोरी कर रही है। चुनाव आयोग के साथ मिलकर केंद्र सरकार वोटर लिस्ट से लोगों का नाम काट रही है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें राहुल गांधी के दावे से उलट ही हकीकत सामने आ रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार अदिती त्यागी ने जहानाबाद में कुछ लोगों से बातचीत की तो लोगों ने बताया कि, पहले चुनाव में वोट डालना मुश्किल था, बूथ पर लोग डरते थे और हिंसा व डर के माहौल के कारण केवल 10-20 लोग ही मतदान करते थे। अब स्थिति बदल गई है और हर कोई अपने अधिकार का प्रयोग कर सकता है।

Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra

'पहले 10-20 आदमी वोट देता था, अब हर आदमी वोट देता है'

वरिष्ठ पत्रकार अदिती त्यागी जहानाबाद के एक गांव में बुजुर्गों से बात कर रही थी। इस दौरान उनलोगों ने जो दावा किया वह बेहद चौंकाने वाला था। एक बुजुर्ग मतदाता ने कहा कि, 'पहले वोट का लूट होता था, हम ही लोग लूटते थे, हम खुद लूटे थे बूथ, ये समूचा हम पूरा टान देते थे, कोई भी वोट देने आता नहीं था, आज एक भी आदमी ऐसा नहीं है जिसको रोका जाता है, पहले 10-20 आदमी वोट देता था, अब हर आदमी वोट देता है, किसी पर कोई प्रतिबंध नहीं है, यहीं पर लोगों को घेर दिया करते थे, यहीं पर गोली चलने लगा तो कौन जाए बूथ पर जान गंवाने के लिए।'

ये भी पढ़ें Rahul Gandhi ने पप्पू यादव के साथ की ठिठोली, 'पेट और वजन ज्यादा है, थोड़ा कम करिए!'

सोशल मीडिया पर लोगों ने बताई सच्चाई

  • वहीं इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। साथ ही लोग इस वीडियो को आधार बना कर राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा को फर्जी बता रहे हैं।
  • Kanchan Ugursandi नाम के एक यूजर ने इस VIdeo पर कमेंट करते हुए लिखा कि, 'दी यह किस्सा मेरे दादा भी बताते हैं। दादाजी बिहार पुलिस में सिपाही थे। बुथ पर गोली चलती थी। वे लोग भाग जाते थे।'
  • Ravi K. Mishra ने लिखा कि, 'ईमानदार बुढ़हु सच्ची घटना बतियाने पर आज भी जेल की हवा खा सकत हो?राजनीति में पप्पू का शहीद चच्चा ही बूथ लुट,छापा,हांककर भगाना का जनक माना जाता रहा है फिर बाद के दिनों में सभी दलों ने कॉपी करना शुरू कर दिया था अब परिस्थिति बदली है लेकिन आजभी बंगाल के कई इलाकों में यही सब चल रहा है।'
  • वहीं संदीप 2.0 नाम के यूजर ने लिखा कि, 'दीदी ये बात बिल्कुल सही है... हम अमेठी से जब हम छोटे थे BJP का हमारे गाँव मे दो चार घर ही BJP वाले थे। कांग्रेस को लोकसभा मे एक तरफा वोट पड़ता था कोई रोकने वाला ही नही था। लेकिन अब समय बदला। अमेठी से BJP भले ही हारी लेकिन हमारे गाँव मे जीती है।'
  • Surya Narayan Chaturvedi नाम के यूजर ने लिखा कि, 'रिटायर्ड वोट चोर" अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सेवानिवृत्त।'
  • अंजनी कुमार सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि, 'ये कोई चकित करने वाली बात नहीं है ।जब बैलेट पेपर से वोट होता था उस समय ज्यादातर कांग्रेस की ही सरकार हुआ करती थी तो जिस जाति का जहां भी दबंगई चलता था वो बूथ लुट करता ही था।नई पीढ़ी को छोड़ कर बिहार का हर नागरिक इस सच्चाई से अवगत है।आज evm है फिर भी जबरदस्ती होती है वोट डालने में'
  • atomizer नाम के एक यूजर ने लिखा कि, 'पूरे के पूरे मतदान केंद्र को अगवा कर लेते थे या बैलट बॉक्स ही उठा ले जाते थे उस जमाने के बुज़ुर्ग लोग कहते हैं वो सही है या दस-बारह साल का लड़का राहुल के कान में वोट चोरी बोल जाता है या "बुलवाया जाता है" वो सही? ये समझ एक खड़ूस नेता में नहीं है लेकिन देशकी जनता को ये समझ है।'

ये भी पढ़ें Vote Adhikar Yatra के दौरान Rahul Gandhi का समर्थक करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचे तो हो गया भारी बवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+