Rahul Gandhi ने पप्पू यादव के साथ की ठिठोली, 'पेट और वजन ज्यादा है, थोड़ा कम करिए!'
Rahul Gandhi: बिहार में इंडिया अलायंस की वोट अधिकार यात्रा में कांग्रेस के कई नेता शामिल हो रहे हैं। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और कन्हैया कुमार भी इस यात्रा में नजर आ रहे हैं। इसी दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का काफिला जब पूर्णिया पहुंचा, तो वहां थोड़ा अलग नजारा दिखा। पप्पू यादव भी यात्रा में शामिल होने के लिए मौजूद थे। इसी दौरान राहुल स्थानीय लोगों से बाढ़, मखाने की खेती और स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने पप्पू यादव की ओर देखकर चुटकी ली और उन्हें वजन कम करने की सीख दी।
इस यात्रा में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और कटिहार सांसद तारिक अनवर दोनों नेता शामिल हुए हैं। राहुल जब लोगों से स्वास्थ्य पर चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान मुस्कुराते हुए पप्पू यादव की ओर मुड़े। उन्होंने कहा कि आपका भी वजन और पेट ज्यादा है, इसे कम करें। इस दौरान वहां मौजूद बाकी लोग भी मुस्कुराने लगे।

Pappu Yadav के साथ राहुल का हंसी-मजाक
राहुल गांधी सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस के लिए भी चर्चा में रहते हैं। वोट अधिकार यात्रा से पहले उन्होंने भारत जोड़ो और न्याय यात्रा भी निकाली थी। इस दौरान उनकी फिटनेस की भी खूब तारीफ हुई थी। अब पप्पू यादव को भी हंस-मजाक में राहुल ने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बात कही है।
ट्वीट साभार: TV9 Bharatvarsh
Bihar Vote Adhikar Yatra में विपक्षी दल कर रहे शक्ति प्रदर्शन
बिहार वोट अधिकार यात्रा की बात करें, तो इसमें राहुल गांधी और तेजस्वी समेत कई दूसरे समर्थक बाइक पर नजर आए। विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट संशोधन के मुद्दे पर विपक्षी दल हमलावर हैं। विपक्षी इंडिया अलायंस इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस और आरजेडी के साथ ही यह यात्रा विपक्षी इंडिया गठबंधन के लिए शक्ति प्रदर्शन का मौका है। अगले सप्ताह इस यात्रा में अखिलेश यादव शामिल होंगे। इसके अलावा, डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी शामिल हो सकते हैं। प्रियंका गांधी भी आने वाले दिनों में यात्रा का हिस्सा होंगी।
यह भी पढ़ें: 'वोटर अधिकार यात्रा' के बीच तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ीं, यूपी-महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में दर्ज हुई FIR
Rahul Gandhi की कोशिश कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने की
वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी सक्रिय तौर पर कार्यकर्ताओं से भी संवाद कर रहे हैं। आने वाले चुनाव से पहले राहुल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और संगठन में प्राण फूंकने की कोशिश कर रहे हैं। यात्रा की वजह से इंडिया गठबंधन में भी नया जोश देखने को मिल रहा है। यात्रा में पप्पू यादव और कन्हैया कुमार जैसे नेताओं को शामिल कर भी वह कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर मेहनत करने की सीख दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'वोट चोरी' के एजेंडे पर विपक्ष एकजुट: यात्रा में अब CM स्टालिन, सोरेन और अखिलेश भी होंगे शामिल












Click it and Unblock the Notifications