बिहार: दिन भर में चट कर जाता है कई किलो राशन, खाना बनाते-बनाते पत्नियां परेशान

रफ़ीक अदनान इन दिनों अपने मोटापे को लेकर चर्चा में है। ग़ौरतलब है कि वह खाने का इतना ज्यादा शौकीन है कि दिन भर में 3 किलो चावल, 3 किलो आटे से बनी चपाती, कई किलो मीट और दिन भर में 3 लीटर दूध भी पी जाता है।

कटिहार, 10 जून 2022। सोशल मीडिया के सहारे कब कौन रातों रात सुर्खियां बटोरने लगे यह किसी को नहीं पता। सोशल मीडिया के ज़रिए ही नालंदा का छात्र सोनू कुमार सुर्खियों में बना। रोहतास में ईंट भट्टे पर काम करने वाला युवक राकेश गाना गाते हुए चर्चा में आया ये भी सोशल मीडिया की ही देन है। वहीं अब बिहार के कटिहार से एक ऐसी खबर आई है जो कि सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल मनसाही प्रखंड क्षेत्र के जयनगर गांव के रफ़ीक को अपने मोटापे की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। यहां तक कि उन्हें माटोपे की वजह से बिहार के अदनान सामी भी लोग बुलाने लगे हैं।

Recommended Video

    बिहार: दिन भर में चट कर जाता है कई किलो राशन, खाना बनाते-बनाते पत्नियां परेशान
    दिन भर में चट कर जाता है कई किलो राशन

    दिन भर में चट कर जाता है कई किलो राशन

    रफ़ीक अदनान इन दिनों अपने मोटापे को लेकर चर्चा में है। ग़ौरतलब है कि वह खाने का इतना ज्यादा शौकीन है कि दिन भर में 3 किलो चावल, 3 किलो आटे से बनी चपाती, कई किलो मीट और दिन भर में 3 लीटर दूध भी पी जाता है। रफ़ीक के पड़ोसी सुलेमान ने बताया कि एक देग भात बनता है तो सारा रफ़ीक ही खा जाता है। थोड़ा बहुत बचे तो उसकी पत्नियां खाती हैं। 4 दिनों में एक बोरा चावल चट कर जाता है। पड़ोस में समारोह में जी भरकर खाना खाता है। एक लफ्ज़ में कहे तो रफ़ीक खाना खाने के लिए ही जाना जाता है। रफ़ीक अदनान ने दो शादियां की हैं, उनकी दोनों बीवी खाना बनाते-बनाते परेशान हो जाती हैं। दो विवाह होने के बाद भी रफ़ीक को संतान का सुख नहीं मिल पाया है।

    'मोटापा जानलेवा है, इलाज की सख़्त ज़रूरत'

    'मोटापा जानलेवा है, इलाज की सख़्त ज़रूरत'

    मनसाही प्रखंड का रहने वाला रफीक अपने मोटापे की वजह से काफ़ी परेशान है। दो शादी होने के बावजूद उसके पिता बनने के सपने अधूरे हैं। वही सदर असपताल के डॉक्टर के मृणाल रंजन ने बताया कि यह एक तरह की बीमारी है जिसमें लोग अधिक भोजन करते हैं। जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आ पाएगा। हारमोनिक्स प्रॉब्लम भी संतान सुख से वंचित होने का कारण हो सकता है। जांच करने के बाद ही असल कारण समझ में आएगा। डॉक्टर मृणाल रंजन ने कहा कि रफ़ीक अदनान को चिकित्सीय सलाह और इलाज की सख्त ज़रूरत क्योकि इसका मोटापा जानलेवा है।

    खाना बनाते-बनाते पत्नियां हो जाती हैं परेशान

    खाना बनाते-बनाते पत्नियां हो जाती हैं परेशान

    आपको बता दें कि अपने शरीर और अत्यधिक भोजन की वजह से कटिहार के मनसाही प्रखंड क्षेत्र में रफ़ीक अदनान शामी के नाम से चर्चित हो चुका है। 30 वर्षीय रफीक का वज़न हैरतअंगेज़ तरीके से 200 किलो से भी पार चुका है। रफ़ीक के पड़ोसी की बताते हैं कि पहले इसका वजन थोडा कम था। लेकिन भोजन अधिक खाने की वजह से वज़न में इज़ाफ़ा होता जा रहा है। रफीक अकेले ही कई लोगो का खाना चट कर जाता है। रफीक की दोनों पत्नी मिलकर इसके लिए खाना बनाते-बनाते परेशान रहती है।

    ये भी पढ़ें: बिहार से पलायन रोकने के लिए नीतीश सरकार की एक और पहल, प्रदेश में ही युवाओं को मिलेगा रोज़गार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+