Bihar Chunav 2025: PM Modi की मोतिहारी रैली पर Prashant Kishor का तंज, 'जनता के पैसे पर साहेब का चुनाव प्रचार'
Prashant Kishor: इस बार बिहार विधानसभा चुनाव त्रिकोणीय होता दिख रहा है, क्योंकि प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी मैदान में हैं। पीके खुद पूरे सूबे की यात्रा कर चुके हैं और वह लगातार अलग-अलग हिस्सों में जाकर जनसभाएं कर रहे हैं। प्रशांत अपनी पार्टी के लिए चुनाव अभियान चलाने के साथ ही बीजेपी, नीतीश कुमार और लालू यादव के परिवार पर भी तीखा हमला बोलते रहते हैं। पीएम मोदी की मोतिहारी रैली को सफल बनाने के लिए बीजेपी पूरा जोर लगा रही है। इस रैली में पूरे बिहार से 3 लाख लोगों के जुटने का अनुमान जताया गया है।
चुनावी रणनीतिकार से नेता बने पीके ने तंज कसते हुए कहा कि साहेब (पीएम मोदी) जनता के पैसों से अपना प्रचार कर रहे हैं। इससे पहले भी वह बीजेपी की राजनीति पर कई बार सवाल उठा चुके हैं। एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सम्राट चौधरी को शिक्षा और पलायन के मुद्दों पर एक्सपर्ट नहीं बनना चाहिए, ये उनके समझ से बाहर की चीज है।

Prashant Kishor ने पीएम मोदी की रैली पर साधा निशाना
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से जब मीडिया ने उनसे पीएम नरेंद्र मोदी की मोतिहारी रैली के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से चुनाव प्रचार चल रहा है। बीजेपी से पूछना चाहिए कि बिहार के लिए जो विशेष पैकेज का ऐलान हुआ था, वह जमीन पर कहां पहुंचा है? बिहार से पलायन क्यों नहीं रुक रहा है? आखिर क्या वजह है कि बिहार के लड़के गुजरात में जाकर मजदूर बन रहे हैं?
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: ये लोग कलम वाले नहीं,कट्टा वाले हैं, प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर किया तीखा हमला, क्यों कहा ऐसा
PK के निशाने पर राहुल गांधी और तेजस्वी भी रहते हैं
ऐसा पहली बार नहीं है कि पीके बीजेपी या पीएम मोदी पर हमलावर रहे हैं। वह इसी तीव्रता से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भी हमले करते हैं। राहुल गांधी के बारे में उन्होंने कहा था कि वो बिहार की जनता के बारे में क्या जानते हैं? मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि एक रात वह बिहार के किसी गांव में बिताकर दिखाएं। उन्हें असली हकीकत मालूम चल जाएगी। इतना ही नहीं पीके यह भी कह चुके हैं कि बिहार में कांग्रेस का कोई नेता नहीं है और यहां राहुल गांधी और सोनिया गांधी की नहीं लालू यादव की मर्जी चलती है।
पीएम मोदी की मोतिहारी रैली के लिए बड़ी तैयारी
बिहार में राजनीतिक दृष्टि से मोतिहारी का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी चंपारण से आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी ने साल 1917 में अपना सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था। माना जा रहा है कि यहां की रैली से पीएम विधानसभा चुनाव के लिहाज से बड़े ऐलान कर सकते हैं। इस रैली को सफल बनाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता लगातार जुटे हुए हैं। पीएम मोदी 18 जुलाई को पटना पहुंचेंगे और फिर मोतिहारी आएंगे।
यह भी पढ़ें: 'दलित महिला हूं, इसलिए टारगेट कर रहे', शांभवी चौधरी ने टिकट खरीदने के आरोपों पर प्रशांत किशोर को दिया जवाब












Click it and Unblock the Notifications