Prashant Kishor Love Story: विदेश में हुई मुलाकात और जाति-क्षेत्र के बंधन तोड़ PK ने रचाई थी शादी
Prashant Kishor Love Story: जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी निजता बरतते हैं। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर इससे पहले लंबे समय तक बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ काम कर चुके हैं। बिहार चुनाव प्रचार के दौरान कुछ मौकों पर उनकी पत्नी को भी साथ में देखा गया था। दोनों की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है।
प्रशांत किशोर की पत्नी जाह्नवी दास पेशे से डॉक्टर हैं और मूल रूप से असम की रहने वाली हैं। पीके ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जाह्नवी से उनकी मुलाकात तब हुई थी जब वह यूएन में काम करते थे। संयुक्त राष्ट्र के एक हेल्थ प्रोग्राम में दोनों मिले और शुरुआती बातचीत सिर्फ काम के सिलसिले में हुई थी।

Prashant Kishor अपनी पत्नी को देते हैं सफलता का क्रेडिट
प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी पत्नी और परिवार के बारे में बात नहीं करते हैं। इसकी वजह है कि वह अपने राजनीतिक जीवन को परिवार से पूरी तरह से दूर रखना चाहते हैं। हालांकि, पत्नी और परिवार से मिले सहयोग के बारे में जब उनसे पूछा गया, तो उन्होंने कहा था कि हमारी शुरुआती बातचीत यूएन के हेल्थ प्रोग्राम के बारे में ही होती थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और वह प्रोफेशनल दायरे से बाहर निजी होने लगी। बाद में दोनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली। कपल का एक बेटा है जो बोर्डिंग स्कूल में पढ़ता है। जाह्नवी दिल्ली में मेडिकल प्रैक्टिस करती हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: अगर झूठ है तो जेल भेजो, वरना इस्तीफा दो, Prashant Kishor अब किस को लिया आड़े हाथों?
पीके ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि मैं आज राजनीति कर पा रहा हूं, इसके पीछे मेरी पत्नी का सहयोग है। उन्होंने मुझे हमेशा घर-परिवार की हर तरह की जिम्मेदारी से मुक्त रखा। वह परिवार और बाकी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से उठा रही हैं। कभी मुझे समय नहीं देने की शिकायत नहीं करती हैं।
Bihar Chunav में प्रशांत किशोर लगा रहे हैं पूरा जोर
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। पीके एक साथ एनडीए और महागठबंधन दोनों पर तीखा हमला बोल रहे हैं। उन्होंने जेडीयू के बड़े नेता अशोक चौधरी, बिहार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर भी लगातार हमलावर रहते हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी से लेकर नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर भी हमलावर हैं। बिहार से पलायन और युवाओं के रोज़गार के मुद्दे को पीके अपनी सभाओं में लगातार उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Prashant Kishor का बड़ा दावा,'Tejashwi Yadav को मैंने बनाया था 2020 में डिप्टी सीएम'












Click it and Unblock the Notifications