Prashant Kishor का बड़ा दावा,'Tejashwi Yadav को मैंने बनाया था 2020 में डिप्टी सीएम'

Prashant Kishor News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब कुछ ही समय बचा है। एनडीए और इंडिया अलायंस दोनों ही प्रदेश में चुनाव के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं। विपक्षी गठबंधन की वोट बचाओ यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ ही विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। इस बीच प्रशांत किशोर लगातार दोनों मुख्य गठबंधन पर हमला बोल रहे हैं। अब चुनाव से पहले उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2020 विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद उनकी वजह से ही तेजस्वी डिप्टी सीएम बने थे।।

प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरा इरादा एमएलए, मंत्री, विधायक या मुख्यमंत्री बनने का नहीं है। मेरा सपना इतना छोटा नहीं है। हम बिहार में बदलाव की लड़ाई लड़ रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में कई मंत्रियों के चयन में मेरी भूमिका थी। तेजस्वी यादव भी मेरी सहमति से ही डिप्टी सीएम बने थे।

Prashant Kishor

Prashant Kishor ने तेजस्वी-नीतीश को लेकर किया बड़ा दावा

प्रशांत किशोर ने कहा, '2015 में मेरी सहमति से ही कई मंत्रियों का चयन हुआ था। अगर मेरी सहमति नहीं होती, तो तेजस्वी कभी डिप्टी सीएम नहीं बन पाते।' बता दें कि 2015 में महागठबंधन में जेडीयू के साथ कांग्रेस, आरजेडी और लेफ्ट पार्टियों समेत कई छोटे दल शामिल थे। नीतीश कुमार के बारे में पीके ने कहा कि मेरा आज भी उनसे स्नेह है। यहां राजनीतिक शत्रुता जैसी कोई बात नहीं है। अब नीतीश जी बिहार के सीएम बनने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। नीतीश बाबू की शारीरिक-मानसिक स्थिति अब ठीक नहीं है। उन्हें अब राजनीति से विराम लेने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: Prashant Kishor ने तेजस्वी यादव पर फिर साधा निशाना, राघोपुर का वीडियो शेयर कर मांगा हिसाब

Tejashwi Yadav पर पीके ने साधा निशाना

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पीके ने कहा कि जिस दिन नीतीश कुमार ने उन्हें डिप्टी सीएम बनाया उन्हें उनमें विकास पुरुष दिखने लगेगा। बिहार में शराबबंदी दिखने लगेगी। उनका लक्ष्य विधायक मंत्री बनना है, हमारा ये लक्ष्य नहीं है। मुझे नीतीश जी ने 2020 में बुलाया था लेकिन मैंने उन्हें कह दिया कि आपने बुलाया उसके लिए धन्यवाद, लेकिन आपका ऑफर मुझे स्वीकार नहीं है। पीके चुनाव प्रचार में खास तौर पर रोजगार और पलायन रोकने का मुद्दा उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में 38 या 40 जिले? प्रशांत किशोर के बयान के बाद बवाल, राहुल गांधी को दी थी चुनौती, अब खुद फंसे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+