Bihar Politics: नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को क्यों चुना, राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने कही ये बात

Bihar Politics: बिहार की सियासी गलियारों में इन दिनों राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। वहीं प्रशांत किशोर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने नीतीश कुमार के गठबंधन पर निशाना साधा है।

Politics Political Analysist Prashant Kishor Said Why CM Nitish Kumar Choose Tejashwi Yadav


Bihar Politics: बिहार में इन दिनों सियासी माहौल गरमाया हुआ है, एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। वहीं राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर भी नीतीश कुमार पर तंज कसते नहीं चूक रहे हैं। प्रशांत किशोर नें मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को इसलिए चुना क्योंकि वह जानते हैं, कि 2025 के बाद वह मुख्यमंत्री नहीं होंगे। यादव के नेतृत्व में बिहार को नुकसान होगा और लोग फिर से वापस नीतीश कुमार को चुनेंगे।

राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी विरासत को जारी रखना चाहते हैं, इसलिए वह नहीं चाहते हैं कि उनसे बेहतर कोई सत्ता में आए। मार्च 2022 को जब नीतीश कुमार मुझसे दिल्ली में मिले, तो उन्होंने मुझे महागठबंधन के बारे में बताया और इसमें शामिल होने का अनुरोध किया। नीतीश कुमार को पता था कि अगर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ अपना गठबंधन जारी रखा, तो 2024 के चुनाव जीतने के बाद उन्हें हटा दिया जाएगा और बीजेपी अपनी पार्टी से मुख्यमंत्री चुनेगी।

प्रशांत किशोर ने इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा था, उन्होंने कहा था कि लोग नीतीश कुमार से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें उल्टा-सीधा बोलते हैं और अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। सीएम नीतीश कुमार बिना सुरक्षा और सरकारी अमले के गांव में पैदल नहीं चल सकते हैं। बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है, अफसरशाही सिर पर सवार है। लोकसभा चुनाव हारने के बाद तो लोग नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देते हैं, लेकिन 2020 में चुनाव हारने के बाद भी वह कुर्सी पर बने रहे। जब भाजपा के साथ होते हैं तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाना याद नहीं रहता है। जैसे ही भाजपा से अलग होते हैं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग मांग करते हैं।

ये भी पढ़ें: Proud Daughters: पिता के लिए बेटियों ने निभाया बेटे का फ़र्ज़, कहा - इसलिए बेटे का होना ज़रूरी है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+