जानवरों के बीच सोने को मजबूर है बीवी, कमरे के अंदर किसी और के साथ सोता है पति
Recommended Video

पटना। बिहार के पूर्णिया जिले में एक बेबस महिला ने थाने में अपने पति और सौतन के खिलाफ शिकायत की है। महिला का कहना है कि उसके पति ने उससे झूठ बोलकर पहले तो शादी की उसके बाद उसपर आत्याचार करने लगा। महिला का ये भी आरोप है कि उसका पति उसे बाहर पालतू जानवरों के बीच सुलाने के मजबूर करता है। इतना ही नहीं वह उसे खाना भी नहीं देती है। महिला की सौतन भी उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करती है। महिला का दर्द सुनकर पुलिस ने उसे परिवार परामर्श केंद्र न्याय के लिए भेज दिया है।

पूर्णिया जिले के जलालगढ़ का मामला
मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के पूर्णिया जिले के जलालगढ़ का है, जहां धनगामा थाना क्षेत्र की रहने वाली नजरा परवीन की मुलाकात आज से 5 साल पहले तबरेज से हुई थी। तबरेज उसे अपने प्यार के जाल में फंसाकर वर्षों तक साथ था। इसी दौरान एक दिन दोनों को गांव वालों ने देख लिया और दोनों की शादी करवा दी गई। शादी के वक्त किसी को भी यह पता नहीं था कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है।

तबरेज की पत्नी करती है जुल्म
जब दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची तो वहां पहले से ही तबरेज की पत्नी मौजूद थी और वह परवीन को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगी। उसे पालतू पशुओं के बीच रहने को विवश किया गया और तबरेज पहली पत्नी के साथ शयन कक्ष में रहता था। इस जिल्लत भरी जिंदगी से उबकर नजरा ने पुलिस के पास फरियाद लगाई, जहां से उसे परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया।

तबरेज ने दी, घर में एक कमरा होने की दलील
उनके द्वारा परिवार परामर्श केंद्र भेजे जाने के बाद मामले की सुलह के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया और केंद्र के सदस्यों के सामने पीड़िता ने कहा कि साहब, मुझे पालतू जानवरों के बीच सोने के लिए दिया जाता है। मुझे जो सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है और सभी के द्वारा तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ पति ने अपने ऊपर लगाए आरोप का खंडन करते हुए कहा कि घर में एक ही कमरा है जिसमें पहली पत्नी रहती है। हमारी पहली पत्नी को यह पसंद नहीं है इस कारण यह बाहर के बरामदे और जानवरों के साथ सोती है। वहीं परामर्श केंद्र के द्वारा जब पूरा ध्यान रखने को हिदायत दी गयी तो दोनों पक्ष इसे मानते हुए वापस चले गए और किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं देने का वादा किया।
ये भी पढे़ें- चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने गई महिला से ASI ने ली 1000 की घूस, बदले में दी गाली
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी?












Click it and Unblock the Notifications