चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने गई महिला से ASI ने ली 1000 की घूस, बदले में दी गाली

पटना। अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली बिहार पुलिस की एक और शर्मनाक करतूत सामने आई है। बिहार के गोपालगंज में एक दरोगा ने चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन करने के नाम पर महिला से 1000 की मांग की। पुलिस की धमकी के आगे बेबस महिला ने 1000 देकर अपना चरित्र प्रमाण पत्र बनवाया और इसे खुफिया कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया। दरोगा की करतूत रिकॉर्ड होने के बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इस बात की जानकारी जिले के SP को हुई तो उन्होंने मामले की जांच का आदेश जारी कर दिए हैं।

चरित्र प्रमाण बनवाने गई थी महिला

चरित्र प्रमाण बनवाने गई थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है जहां की रहने वाली एक महिला विदेश जाने के लिए चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन करवाने जिले के भोरे थाने पहुंची थी। यहां ड्यूटी पर मौजूद एएसआई राज भरत प्रसाद सिंह सत्यापन की एवज में महिला से 1000 रुपये मांगने लगा। जब इस बात का विरोध महिला ने किया तो उसे धमकाते हुए गाली देना शुरू कर दिया। पुलिसवालों की इस करतूत को देख महिला ने 1000 दिए और उसे खुफिया कैमरा से रिकॉर्ड कर लिया।

रिश्वत लेने की वारदात कैमरे में कैद

रिश्वत लेने की वारदात कैमरे में कैद

एएसआई 1000 रुपए पर नहीं मान रहा था तो महिला पैसे टेबल पर रख देती है। कुछ सेकेंड तक एएसआई पैसे की ओर देखता रहता है और अगले ही पल वह पैसे उठाकर पैंट की बाईं जेब में रख लेता है। महिला के दस्तावेजों के सत्यापन के आवेदन को रखकर काम हो जाने का आश्वासन देता है। इस पूरे मामले की हकीकत महिला ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद बिहार पुलिस पर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे।

सोशल पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल पर वायरल हुआ वीडियो

जब इस मामले के बारे में गोपालगंज के SP रवि रंजन से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हमें भी इस बात की जानकारी मिली है और पूरे मामले की तहकीकात करने के लिए एसडीपीओ को आदेश दे दिया गया हैं। वहीं जब इस मामले को लेकर आरोपी ASI से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि हमने किसी से पैसा नहीं लिया है फिलहाल हम चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+