Traffic Advisory: पटना में 80 फीट के रावण का होगा दहन, किस रास्ते पहुंचे गांधी मैदान, कहां-कहां है नो एंट्री?

Patna Traffic Advisory Dussehra 2025: पटना में दशहरा के मौके पर गांधी मैदान में हर साल की तरह इस वर्ष भी भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया है। आज विजयादशमी के दिन शाम 6 बजे के आसपास रावण के विशाल पुतले को जलाने का कार्यक्रम शुरू होगा। इस बार रावण 80 फीट, मेघनाद 75 फीट और कुंभकरण 70 फीट के हैं।

इन तीनों पुतलों को आगरा के 15 कारीगरों ने राजस्थानी और दक्षिण भारतीय शैली में तैयार किया है। खास बात यह है कि रावण को रिमोट से जलाया जाएगा, जिससे नजदीक से आग लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कई मंत्री व अधिकारी शामिल होंगे।

Patna Traffic Advisory Dussehra 2025

प्रशासन और पुलिस ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। आम लोगों के लिए सात गेट और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है ताकि त्योहार सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से मनाया जा सके।
ये भी पढ़ें: Bhopal: दशहरा के दिन सुबह-सुबह रावण के पुतले को फूंक दिया, नशे में धुत युवक-युवतियां लाल कार से फरार

पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा तैयारियां

भीड़ को कंट्रोल करने और शांति बनाए रखने के लिए पटना पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। पटना की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया गया। 49 स्थानों पर 103 पुलिस अधिकारी और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। 128 CCTV कैमरे, 10 वाच टावर, अस्थायी कंट्रोल रूम और अस्थायी थाना की व्यवस्था की गई है।

सात गेट से आम लोगों को मिलेगा प्रवेश

आम लोगों को प्रवेश आसान बनाने के लिए गांधी मैदान में 7 गेट खोल दिए गए हैं। लोग गेट नंबर 4, 5, 6, 7, 8, 10 और 12 से प्रवेश कर सकते हैं।

पटना में वाहनों के लिए नो-एंट्री और वैकल्पिक मार्ग

पटना ट्रैफिक पुलिस ने कई सड़कों पर वाहनों का प्रवेश निषिद्ध कर दिया है:

  • भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर गांधी मैदान तक सुबह 11 बजे से वाहन नहीं जा सकेंगे।
  • न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड पर और जेपी गंगापथ पर गोलंबर से गांधी मैदान तक नो एंट्री रहेगी।
  • सड़क किनारे और मुख्य मार्गों पर कोई भी पार्किंग नहीं होगी।

वैकल्पिक मार्ग:

  • पटना सिटी से गांधी मैदान आने वाले वाहन अशोक राजपथ, गांधी चौक, भिखना पहाड़ी मोड़, मछुआटोली, दिनकर गोलंबर और नाला रोड से सीडीए बिल्डिंग होते हुए जंक्शन तक जाएंगे।
  • दानापुर से गांधी मैदान आने वाले वाहन राजापुर पुल से बाईं ओर बोरिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट होंगे।
  • डाकबंगला चौराहा से केवल वीआईपी वाहनों की एंट्री रहेगी।

आम लोगों से अपील

प्रशासन ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित गेट और वैकल्पिक मार्ग का पालन करें, ताकि भीड़ और जाम की समस्या न हो।
ये भी पढ़ें: Patna Metro: कब होगा पटना मेट्रो का उद्घाटन? रूट से लेकर किराए तक, चेक कीजिए हर डिटेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+