बिहारः PM मोदी की फोटो वाली पतंगों का लोगों में बढ़ा क्रेज, खूब हो रही है बिक्री

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज हर त्यौहार पर देखने को मिलता है। होली से लेकर दिवाली तक में उनके नाम के रंग से लेकर दीये तक बाजार में मिलते हैं। इसी कड़ी में हर बार की तरह इस बार भी बाजार में पीएम मोदी की फोटो वाली पतंगों की मांग बहुत है। लोगों को पीएम मोदी की फोटो वाली पतंग इतनी भा रही है कि वे दूसरे डिजाइनों की पतंगों को छोड़कर सिर्फ उसी की खरीदारी कर रहे हैं।

patna people demanding pm modi photos kites

Recommended Video

    Makar Sankranti 2021: Ahmedabad में Amit Shah यूं पतंग उड़ाते आए नजर, देखिए Video | वनइंडिया हिंदी

    राजधानी पटना के एक दुकानदार राजीव रंजन ने बताया कि इस बार की मकर संक्रांति में पीएम मोदी की फोटो वाली पतंग लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पतंग विक्रेता राजीव रंजन के अनुसार पीएम मोदी की फोटो वाले पतंग का डिमांड बढ़ा हुआ है। लोग इसकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। उनका स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है। बता दें कि बाहर-झारखंड सहित उत्तर भारत के दूसरे राज्यों में आज सभी मकर संक्रांति का त्यौहार मना रहे हैं।

    मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी की परंपरा रही है। पतंगबाजी को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहता है, जिसके चलते युवा खूब पतंग की खरीदारी करते हैं। बता दें कि पतंगबाजी के अलावा इस दिन गंगा स्नान करने और तिल व गुड़ से बनी मिठाई, दही-चूड़ा और खिचड़ी खाने की परंपरा है। इस दिन गरीबों को गर्म कपड़ा और खाना दान भी करने का महत्व है।

    कई लोग इस दिन ब्राह्मण को भोजन भी कराते हैं। मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य उत्तरायण होते हैं। इसी के साथ देवताओं के दिन शुरू होने से मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। सूर्य देव को मकर संक्रांति के दिन अर्घ्य के दौरान जल, लाल पुष्प, वस्त्र, गेहूं, अक्षत, सुपारी आदि अर्पित की जाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+