पटना जंक्शन ने आय में तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, जानिए किस स्टेशन की हुई कितनी कमाई ?

बिहार की राजधानी पटना किसी न किसी मुद्दे पर सुर्खियों में बनी रहती है। अब पटना जंक्शन ने रेलवे को सबसे ज़्यादा सालाना राजस्व दिया है।

पटना,26 अप्रैल 2022। बिहार की राजधानी पटना किसी न किसी मुद्दे पर सुर्खियों में बनी रहती है। अब पटना जंक्शन ने रेलवे को सबसे ज़्यादा सालाना राजस्व दिया है। बिहार के सभी जंक्शनों से ज़्यादा कमाई करके पटना जंक्शन ने एक बार फिर से अपना दबदबा क़ायम किया है। पटना जंक्शन ने पूर्व मध्य रेल जोन में सबसे ज़्यादा सालाना राजस्व दिया है। दूसरे स्थान पर दानापुर रेलवे स्टेशन वहीं मुजफ्फरपुर जंक्शन तीसरे स्थान पर है।

पटना जंक्शन की कमाई 4.36 अरब

पटना जंक्शन की कमाई 4.36 अरब

रेलवे की सालाना राजस्व में पटना जंक्शन की कमाई 4.36 अरब, दानापुर स्टेशन की 2.01 अरब और मुजफ्फरपुर जंक्शन की कमाई 1.77 अरब दर्ज की गई है। 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 का आंकड़ा जारी कर राजीव रंजन कुमार (ओएस, पीसीएम, पूर्व मध्य रेलवे) ने इसकी जानकारी दी

टॉप स्टेशनों के आय की जानकारी

टॉप स्टेशनों के आय की जानकारी

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सालाना राजस्व के आंकड़े टॉप 30 स्टेशनों की आय की जानकारी दी गयी है। इन स्टेशनों में सोनपुर मंडल के छह स्टेशन, दानापुर मंडल के छह स्टेशन और समस्तीपुर मंडल के आठ स्टेशनों को शामिल किया गया। कमाई के मुताबिक दरभंगा जंक्शन 7वें स्थान पर है, समस्तीपुर जंक्शन 9वें स्थान, बरौनी जंक्शन 12वें स्थान, सहरसा जंक्शन 13वें स्थान, पाटलिपुत्र जंक्शन 14वें, हाजीपुर जंक्शन 15वें स्थान, बापूधाम मोतिहारी जंक्शन 19वें स्थान, खगड़िया जंक्शन 20वें स्थान, जयनगर जंक्शन 25वें, बगहा जंक्शन 28वें और नरकटियागंज 30वें स्थान पर है।

काफ़ी वक़्त से पटना का क़ायम है जलवा

काफ़ी वक़्त से पटना का क़ायम है जलवा

पूर्व मध्य रेलवे की सालाना राजस्व में पटना और दानापुर स्टेशन काफ़ी वक़्त से पहले और दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाये हुए है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर जंक्शन की जगह तीसरे नंबर पर बरकरार है। ग़ौरतलब है कि मौजूदा समय में मुजफ्फरपुर जंक्शन से कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है जिसकी वजह से यात्रियों की तादाद में कमी आई है। मुजफ्फरपुर जंक्शन से पहले लिच्वी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस जैसी कई और ट्रेनें खुलती थी। जानकारों का कहना है कि मुजफ्फरपुर जंक्शन से अगर ट्रेनों की तादाद बढ़ाई गई तो यह जंक्शन भी नंबर वन पर आ सकता है।

टॉप पर रहने वाले स्टेशनों के नाम और आय

टॉप पर रहने वाले स्टेशनों के नाम और आय

पटना - 4,36,57,71,063

दानापुर - 2,01,18,93,642

मुजफ्फरपुर - 1,77,80,85,469

दीनदयाल उपाध्याय - 1,49,22,17,686

गया जंक्शन - 1,21,92,47,963

दरभंगा जंक्शन- 1,19,03,12,303

धनबाद - 1,02,94,10,950

समस्तीपुर जंक्शन - 92,53,39,045

बक्सर - 67,23,60,348

आरा जंक्शन - 58,22,10,830

बरौनी जंक्शन - 57,88,86,486

सहरसा जंक्शन - 54,69,46,067

हाजीपुर जंक्शन - 45,29,36,476

किऊल जंक्शन - 28,14,15,956

बापूधाम मोतिहारी - 26,67,39,877

मधुबनी - 23,44,07,838

सोनपुर जंक्शन - 22,28,10,992

ये भी पढ़ें: बिहार की सियासत को लेकर कांग्रेस में पक रही खिचड़ी, क्या फिर पलटेंगे नीतीश कुमार ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+