'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने वालों के समर्थन में उतरी RJD, शिवानंद तिवारी क्या बोले? जानिए

पटना, 25 सितंबर: बिहार में सत्ताधारी राजद के नेता शिवानंद तिवारी ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे पर बहुत ही विवादित बयान दिया है। उन्होंने देश के खिलाफ हुई इस नारेबाजी का समर्थन कर दिया है और देश-विरोधी नारेबाजी करने वालों के बचाव में कूद पड़े हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पुणे में पीएफआई की ओर से विरोध प्रदर्शनों के दौरान खुलेआम देश विरोधी नारेबाजी की गई थी। क्योंकि, उनके उनपर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगने के बाद एनआईए और प्रवर्तन निदेशालय ने देशभर में उनके खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया है।

Recommended Video

    PFI के समर्थन में RJD, देश विरोधी नारों पर Shivanand Tiwari ने कही बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी * News
    RJD leader Shivanand Tiwari supported those who raised the slogan of Pakistan Zindabad. Said - it does not mean that they will go to Pakistan

    राजद नेता ने किया 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारेबाजी करने वालों का समर्थन
    देशभर में एनआईए की ओर से अपने ठिकानों पर हुई छापेमारी और अपने संदिग्ध नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से बौखलाए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने शनिवार को कई जगहों पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान उनपर महाराष्ट्र के पुणे में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए जाने के आरोप लगे। लेकिन, देश विरोधी नारेबाजी के आरोपों के बावजूद राष्ट्रीय जनता दल के नेता शिवानंद तिवारी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर लगे इस आरोपों के बचाव में कूद पड़े हैं। गौरतलब है कि बिहार में भी पीएफआई के ठिकानों पर कार्रवाई हुई है, जहां इस संगठन के कई खतरनाक मंसूबों सामने आने के दावे किए जा रहे हैं।

    'पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा सिर्फ प्रदर्शन का एक हिस्सा है'
    राजद के वरिष्ठ नेता और अपने बयानों के लिए जाने-जाने वाले शिवानंद तिवारी ने अब देश विरोधी नारेबाजी करने वालों के समर्थन में कहा है, 'पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा सिर्फ प्रदर्शन का एक हिस्सा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे यह नारेबाजी पाकिस्तान बनने के लिए और पाकिस्तान चले जाने के लिए लगा रहे हैं।' आरजेडी नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब महाराष्ट्र की राजनीति इस मसले पर गर्मायी हुई है और देश-विरोधी नारा लगाने वालों का चुन-चुनकर हिसाब किए जाने की मांग हो रही है। बीजेपी से लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना तक ने इस मुद्दे को बहुत ही गंभीरता से लिया है।

    जेडीयू ने तिवारी के बयान से पल्ला झाड़ा
    आरजेडी नेता के इस बयान से उसकी सहयोगी जेडीयू ने भी पल्ला झाड़ लिया है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि 'देखिए बयान तो हम देखे नहीं है, लेकिन जब सवाल देश का होता है तो उसकी एकता-अखंडता और मान-सम्मान के लिए हमलोग एकजुट रहते हैं। '

    राज ठाकरे ने देश-विरोधियों की दी है सख्त चेतावनी
    इससे पहले महाराष्ट्र निर्वाण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने इस नारेबाजी पर जोरदार चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था,'अगर हिंदुस्तान के हिंदू और मराठी हिंदुओं ने मामले को अपने हाथों में लेने का फैसला कर लिया तो इन दुष्टों का क्या हाल होगा? मुझसे यहां मत कहलवाइए!'

    ऐसे किस भी व्यक्ति को हम छोड़ेंगे नहीं-फडणवीस
    गौरतलब है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले ही कह चुके हैं कि 'महाराष्ट्र में और भारत में अगर कोई नापाक इरादों से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा होगा तो ऐसे किस भी व्यक्ति को हम छोड़ेंगे नहीं, उसके ऊपर कार्रवाई होगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+