'विकास पुरुष का बेटा, बिहार का भविष्य', पटना में JDU दफ्तर के बाहर लगा CM नीतीश के बेटे निशांत का पोस्टर

Nishant Kumar Poster In Patna: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के दफ्तर के बाहर लगे पोस्टरों ने ध्यान खींचा है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उनकी राजनीतिक विरासत का वारिस बताया गया है।

हालांकि न तो नीतीश कुमार और न ही निशांत ने इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है, लेकिन लगातार पोस्टर लगाने से राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या निशांत कुमार जेडीयू में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

Nishant Kumar Poster In Patna

पोस्टर पर क्या लिखा है?

पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में निशांत कुमार को 'विकास पुरुष का बेटा, बिहार का भविष्य' बताया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि ईमानदारी और जनसेवा की नई पीढ़ी अब आगे बढ़ेगी। निशांत कुमार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा और नीतीश कुमार की कार्यशैली का वारिस बताया गया है। पोस्टर में निशांत अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं, जिससे उनके राजनीतिक कदम को जनता के सामने एक संदेश देने का प्रयास माना जा रहा है।

पहले भी कई बार लग चुके हैं पोस्टर

यह पहला मौका नहीं है जब निशांत कुमार के पोस्टर पटना में देखे गए हों। इससे पहले भी कई बार पोस्टरों के जरिए यह संदेश दिया गया कि उन्हें जेडीयू में सक्रिय राजनीति में शामिल किया जाए और बड़े पदों पर जिम्मेदारी दी जाए। यह लगातार प्रचार उनके राजनीतिक प्रवेश की संभावना को लेकर चर्चाओं को और तेज कर रहा है।

चर्चाओं का बाजार गर्म

राजनीतिक विश्लेषक कह रहे हैं कि पटना में लगे पोस्टरों ने निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में कदम रखने की अटकलों को और बल दिया है। इससे केवल जनता में ही नहीं बल्कि पार्टी के भीतर भी चर्चा का माहौल बन गया है। लोग और कार्यकर्ता दोनों ही यह देखने के मूड में हैं कि आने वाले महीनों में निशांत कुमार का राजनीतिक सफर किस दिशा में जाएगा। क्या वे अपने पिता नीतीश कुमार की तरह बिहार की राजनीति में प्रभावशाली भूमिका निभाएंगे, यह सवाल सभी के जहन में उठ रहा है। पोस्टरों के जरिए छिड़ी यह बहस अब सियासी हलकों में भी गूंज रही है, जिससे भविष्य में जेडीयू की रणनीति और नेताओं की प्रतिक्रिया पर भी ध्यान रखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें Bihar Chunav: BJP-JDU में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग फाइनल! जानें चिराग को कितनी मिलेंगी सीटें?

लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं निशांत

पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगातार सक्रिय मोड में दिखाई दे रहे हैं। वे सार्वजनिक तौर पर मीडिया से बातचीत करते नजर आ रहे हैं और विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और विकास संबंधी मुद्दों पर अपनी राय दे रहे हैं। मीडिया के सामने उनकी बाइट्स से साफ झलकता है कि वे केवल दर्शक या प्रशंसक की भूमिका में नहीं हैं, बल्कि राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल होने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच भी उनकी सक्रियता का असर दिख रहा है। लोग यह देख रहे हैं कि आने वाले समय में निशांत किस तरह बिहार की राजनीति में अपनी भूमिका स्थापित करेंगे और अपने पिता नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे कैसे ले जाएंगे। इस सक्रियता ने उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा और अटकलों को और तेज कर दिया है, जिससे राजनीतिक हलचल और भी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें बिहार चुनाव से पहले Nitish Kumar का अहम दिल्ली दौरा, NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार से करेंगे मुलाकात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+