Bihar Chunav: BJP-JDU में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग फाइनल! जानें चिराग को कितनी मिलेंगी सीटें?
Bihar Chunav 2025 (NDA Seat sharing): बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे की बातचीत अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और जेडीयूके बीच लगभग सहमति बन चुकी है कि दोनों बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से बीजेपी और जेडीयू, दोनों लगभग 100-105 सीटें लड़ सकते हैं। यानी गठबंधन की दो सबसे बड़ी पार्टियों में इस बार बराबरी रहेगी। अगर 2020 के चुनाव में जेडीयू ने 115 सीटों पर और बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उस समय बीजेपी ज्यादा मजबूत साबित हुई थी, क्योंकि उसे 74 सीटें मिलीं जबकि जेडीयू सिर्फ 43 पर सिमट गई।

इसके बावजूद, इस बार जेडीयू 100 से कम सीटों पर लड़ने के मूड में नहीं है। जेडीयू का मानना है कि पिछली बार उसे नुकसान इसलिए हुआ क्योंकि चिराग पासवान की पार्टी ने उसके खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए थे।
'नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है बिहार चुनाव'
इंडियन एक्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ एनडीए नेता ने कहा,
''पिछली बार जेडीयू का खराब प्रदर्शन बड़े पैमाने पर इसलिए हुआ क्योंकि LJP ने उसके खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे। यह पार्टी अभी भी बिहार में लगभग 10% वोट शेयर रखती है, खासकर अत्यंत पिछड़े वर्ग (EBCs) में, और इसका भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। चुनावों में यह अभियान नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है, जिसका मकसद उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। जेडीयू के बीजेपी से कम सीटों पर चुनाव लड़ने का कोई सवाल ही नहीं है, हालांकि सहयोगियों को संतुष्ट करने के लिए कुछ मामूली बदलाव किए जा सकते हैं।''
चिराग पासवान की पार्टी LJP (RV) को कितनी मिलेगी सीटें?
सबसे बड़ी अड़चन चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को लेकर है। LJP (RV) ने 40 सीटों की मांग की है। लेकिन बीजेपी और जेडीयू सिर्फ 20 सीटें देने पर विचार कर रहे हैं।
LJP (RV) की ताकत यह है कि उसने 2024 लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था-उसने अपनी लड़ी सभी 5 सीटें जीतीं और करीब 6% वोट शेयर हासिल किया। इसके अलावा, उसने 29 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाई थी।
हालांकि, जेडीयू का तर्क है कि लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा गया था, जबकि विधानसभा चुनाव में स्थानीय समीकरण ज्यादा असर डालते हैं।
एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा,
"वे (LJP (RV) 40 सीटों की मांग कर रहे हैं, जो उनके दायरे से बहुत अधिक है। हां, उनके पास पांच सांसद हैं और इसका सम्मान किया जाएगा, लेकिन यथार्थवादी संख्या करीब 20 सीटों के आसपास है। हमें कुशवाहा और मांझी को भी जगह देनी है और कुछ अप्रत्याशित उम्मीदवार भी हो सकते हैं।"
🔹 सीट शेयरिंग में बाकी सहयोगियों की क्या है स्थिति?
जितन राम मांझी की हम (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को भी कुछ सीटें मिलेंगी। अगर मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) महागठबंधन छोड़कर NDA में आती है तो सीटों का समीकरण और बदल सकता है।
🔹 LJP (RV) की रणनीति
LJP (RV) का दावा है कि उनका लक्ष्य लंबे समय में बिहार की 15% वोट हिस्सेदारी पर कब्जा करना है। हालांकि 2020 विधानसभा चुनाव में उन्होंने 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन सिर्फ एक सीट (मटिहानी) जीत पाए और कुल वोट शेयर 5.66% ही रहा। फिर भी, उनके उम्मीदवारों ने कई सीटों पर इतना वोट काटा कि जेडीयू को हार झेलनी पड़ी। उदाहरण के लिए, 27 सीटों पर जेडीयू दूसरे नंबर पर रहा और वहां LJP (RV) के वोट जीत-हार के अंतर से ज्यादा थे।
🔹 NDA में सीट शेयरिंग का फाइनल फॉर्मूला क्या हो सकता है?
बीजेपी और जेडीयू लगभग बराबर सीटें लड़ेंगे। चिराग पासवान को 20 सीटों के आसपास ही मिलेंगी, भले ही उनकी मांग 40 की हो। छोटे दलों को उनकी क्षमता और जनाधार के हिसाब से एडजस्ट किया जाएगा। कुल मिलाकर, इस बार NDA में जेडीयू और बीजेपी बराबर सीटों पर लड़ेंगे और चिराग पासवान की पार्टी को सीटें आधी मिलने की पूरी संभावना है।
-
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications