बिहार चुनाव से पहले Nitish Kumar का अहम दिल्ली दौरा, NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार से करेंगे मुलाकात
Nitish Kumar Delhi Visit: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच रहे हैं। बिहार चुनाव से पहले उनका यह दौरा अहम है। इस दौरान वह बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि नीतीश की दिल्ली यात्रा का यह प्रोग्राम अचानक ही बना है। मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री पटना से दिल्ली पहुंचेंगे। प्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले यह दौरा रणनीतिक चर्चा के लिए बताया जा रहा है।
नीतीश कुमार की यात्रा की डिटेल अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह दौरा बिहार चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। दिल्ली में नीतीश दो दिन तक रहेंगे और इस दौरान वह बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान चुनाव के साथ कई दूसरे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

Nitish Kumar की दिल्ली यात्रा के पीछे बिहार का चुनाव
बिहार चुनाव में इस बार मामला बहुत गर्म होता जा रहा है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बिहार वोट अधिकार यात्रा ने इंडिया अलायंस में प्राण फूंक दिए हैं। कांग्रेस और आरजेडी सत्ता चोरी और वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। इधर पीएम मोदी और नीतीश सरकार बैक टू बैक बिहार के लिए योजनाओं का ऐलान कर रहे हैं। ऐसे वक्त में चुनावी रणनीति बनाने के लिए और इंडिया अलायंस के चुनावी प्रचार का तोड़ निकालने की रणनीति पर चर्चा के लिए मंत्रणा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि नीतीश की अहम बैठक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई और वरिष्ठ मंत्रियों से हो सकती है।
यह भी पढे़ं: सुबह-सुबह CM नीतीश की ललन सिंह से बंद कमरे में बैठक, PM मोदी के दौरे के एक दिन बाद ये अहम मुलाकात
बिहार में NDA के लिए सत्ता में वापसी करना आसान नहीं
बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ता वापसी करना एनडीए के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में अखिलेश यादव, एमके स्टालिन और हेमंत सोरेन जैसे दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा इस बार प्रशांत किशोर भी मैदान में है। ऐसे में त्रिकोणीय मुकाबला होने की पूरी संभावना है और बीजेपी और जेडीयू के लिए अपने वोट बैंक को जोड़कर रखना बहुत जरूरी होगा। वोट बैंक में सेंध न लगे इसके लिए सटीक रणनीति के साथ जोरदार कैंपेने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: बिहार वोटर अधिकार यात्रा में राहुल-तेजस्वी संग अखिलेश यादव की एंट्री, क्या NDA और नीतीश की बढ़ेगी सिरदर्दी?












Click it and Unblock the Notifications