'नीतीश कुमार को नहीं है पीएम पद की लालसा', जेडीयू के पूर्व नेता पवन वर्मा ने दिया बड़ा बयान
पटना, सितंबर 14। मिशन 2024 के लिए विपक्ष को एकजुट करने में लगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगातार पीएम पद का दावेदार माना जा रहा है। हालांकि नीतीश कुमार अभी तक तो अपनी दावेदारी को खारिज ही करते आए हैं, लेकिन इस बीच जेडीयू के पूर्व नेता पवन वर्मा ने नीतीश कुमार की दावेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को पीएम पद की लालसा नहीं है, वो बस 2024 के लिए विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं।

क्या कहा पवन वर्मा ने?
आपको बता दें कि पवन वर्मा और नीतीश कुमार से बीच पिछले कुछ दिनों से नजदीकियां देखने को मिल रही हैं। सियासी गलियारों में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि पवन वर्मा एकबार फिर से जेडीयू में आ सकते हैं। हालांकि उन्होंने अभी ऐसी अटकलों को खारिज किया है। पवन वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार को किसी पद की लालसा नहीं है, वो बस विपक्ष को एकजुट करने में लगे है, क्योंकि किसी भी देश को समृद्ध बनाने में विपक्ष का मजबूत होना बहुत जरूरी है और नीतीश कुमार में वो क्षमता है।
Nitish Kumar doesn't crave any position or PM’s post, he just wants to unite the opposition. Opposition needs to strengthen for any country to prosper & Nitish Kumar has the potential & he has that stature and calibre to perform this duty as well: Former JD(U) leader Pavan Varma pic.twitter.com/drUuuzHTXQ
— ANI (@ANI) September 13, 2022
फिर जेडीयू में आ सकते हैं पवन वर्मा?
आपको बता दें कि पवन वर्मा और नीतीश कुमार को लेकर इन दिनों सियासी गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसी खबरें हैं कि पवन वर्मा फिर से जेडीयू में आ सकते हैं, लेकिन अभी उन्होंने ऐसी खबरों को खारिज किया है। यह अटकलें उस वक्त अधिक जोर पकड़ गईं, जब नीतीश और पवन वर्मा की मुलाकात हुई। बता दें कि पवन वर्मा पिछले महीने ही टीएमसी से अलग हुए हैं। उन्होंने 2020 में जेडीयू से इस्तीफा देकर टीएमसी ज्वॉइन की थी और सिर्फ 9 महीने में ही टीएमसी से इस्तीफा दे दिया।
जेडीयू में आने को लेकर क्या बोले पवन वर्मा?
पवन वर्मा ने जेडीयू में अपनी वापसी को लेकर कहा है कि नीतीश कुमार से मेरी मुलाकात नॉर्मल थी, उस मुलाकात में राजनीति को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। पवन वर्मा ने कहा कि इस मुलाकात में मेरी पार्टी में वापसी को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है, मैं उनसे उनकी जीत पर बधाई देने के लिए मिला था। हमने प्रशांत किशोर के साथ उनके संबंधों के बारे में कुछ भी बात नहीं की। अगर दोनों को कुछ मुद्दों को हल करना है, तो वे इस बारे में बात कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications