'नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को हमेशा आगे बढ़ाया', बेटे के मंत्री पद से इस्तीफा पर बोले तेजस्वी यादव, VIDEO
Bihar News: हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) प्रमुख जीतन राम मांझी के बेटे डॉ. संतोष कुमार सुमन के इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। उन्हें पूरा सम्मान दिया गया। बिहार की महागठबंधन सरकार में मंत्री बनाया। इसके बाद भी उन्होंने इस्तीफा दिया है। कोई ये कहे कि उन्हें सम्मान नहीं दिया गया तो ये गलत है।

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) प्रमुख जीतन राम मांझी के बेटे डॉ. संतोष कुमार सुमन ने महागठबंधन सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि संतोष सुमन मांझी ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे देकर बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। एक दिन पहले ही जीतन मांझी ने 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने से मना किया था और आज उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।
Recommended Video
नीतीश सरकार में संतोष सुमन अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री का पद संभाल रहे थे और पिछले काफी वक्त से खबरें आ रही थीं कि वो एनडीए में शामिल हो सकते है, हालांकि संतोष सुमन मांझी ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा जरूर दिया लेकिन अब उनका आगे कदम क्या होगा इस के बारे में अभी कुछ भी साफ नहीं है।
यह भी पढ़ें- बिहार में जिसको परिवार मान चुका था 'मरा'! वो नोएडा में मोमोज खाता मिला, खुद साले ने जीजा को देखा तो रह गया दंग












Click it and Unblock the Notifications