Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार में जिसको परिवार मान चुका था 'मरा'! वो नोएडा में मोमोज खाता मिला, खुद साले ने जीजा को देखा तो रह गया दंग

बिहार के भागलपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के सुल्तानगंज के गनगनिया गांव में अपने ससुराल आए जीजा के रहस्यमय ढंग से गायब होने के बाद दोनों परिवारों (परिवार-ससुराल) के बीच तलवार खींच गई थी, जो अब दिल्ली से सटे यूपी के शहर नोएडा में परेशान हालत में मिला।

जानकारी के मुताबिक नवगछिया के ध्रुवगंज के रहने वाले निशांत कुमार अपने साले की शादी में ससुराल (गनगनिया गांव) आया था, लेकिन 31 जनवरी 2023 को रहस्यमय तरीके से गायब हो गया, जिसके अब उसी के साले ने नोएडा में मोमोज खाते हुए देखा।

Bhagalpur Missing person

हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह वही साला है, जिस पर निशांत के परिवार ने अपहरण का आरोप लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा सेक्टर 50 में एक मोमोज की दुकान चलाने वाले बड़ी-बड़ी दाढ़ी-मूंछ वाले शख्स, जिसके कपड़े पूरी तरह से मैले थे, जो भिखारी जैसा दिख रहा था, उसे अपनी दुकान के आगे से हटा रहा था।

भिखारी निकला लापता जीजा

शख्स को हटाता देख, युवक ने ऐसा ना करने के लिए कहा और दुकानदार से कहा कि उसे मोमोज खिला दें, उसके पैसे वो देगा। इस दौरान जब युवक ने उससे भिखारी जैसे शख्स से बात की तो उसने अपना नाम निशांत और पता ध्रुवगंज नवगछिया बताया तो युवक सकते में आ गया, क्योंकि वह उसी भिखारी जैसे दिखने वाले शख्स का साला था।

इधर, जिस जीजा के गायब होने पर पूरा परिवार परेशान था, वो अचानक इस रूप में जिंदा मिल जाएगा, जो कोई सोच भी नहीं सकता था। निशांत की हालात देख एक बार तो उसका साला उसे पहचान भी नहीं पाया, फिर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी उसने अपने घरवालों को फोन के जरिए दी और निशांत की फोटो घर पर भेजी।

नोएडा पुलिस ने भेजा बिहार

वहीं युवक अपने जीजा को नोएडा सेक्टर 113 थाने ले गया, जहां पुलिस अधिकारी को घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक मामला भागलपुर के सुल्तानगंज थाने में दर्ज है, ऐसे कागजी कार्रवाई बाद युवक को अपने जीजा को सुल्तानगंज थाना जाने के लिए कहा गया।

सेक्टर 113 पुलिस के अनुसार भिखारी जैसी हालत में बरामद निशांत कुमार मानसिक और शारीरिक रूप से काफी कमजोर था। बीट पुलिस टीम ने भी उसे लगभग 15 दिनों से वहां मांग कर खाते देखा था। वहीं अपने जीजा को लेकर युवक नोएडा से लेकर भागलपुर के लिए रवाना हो गया।

साले की शादी में आया और फिर लापता

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निशांत कुमार के गायब होने पर उनके साले रवि शंकर सिंह ने एक फरवरी 2023 को सुल्तानगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बता दें कि निशांत की शादी रवि की बहन पल्लवी से 27 अप्रैल 2022 को हुई थी। निशांत मुंबई में कोटक महेंद्रा में जॉब करता था। शादी के बाद दोनों मुंबई में रहते थे। बताया जा रहा है कि निशांत का मुंबई में खुद का फ्लैट भी है। हालांकि तीज के मौके पर पल्लवी अपने घर आ गई थी। इस दौरान निशांत भी अपने साले की शादी (30 जनवरी 2023) को आया था।

पिता ने दर्ज कराया था अपहरण का केस

वहीं इसके बाद रहस्यमय तरीके से गायब हुए निशांत को लेकर उनके पिता सच्चितानंद सिंह ने समधी नवीन सिंह और साले रवि पर बेटे का अपहरण करने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस पूरे मामले में एसएसपी ने एसआईटी का भी गठन कर रखा था। अब निशांत के बरामद होने के बाद दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+