नीतीश ने बिहार में 'जनता राज' को 'जंगल राज' में बदल दिया है, पटना-बेगूसराय में फायरिंग पर बोले गिरिराज सिंह
बेगूसराय, 14 सितंबर। बेगूसराय में मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी कर दी थी। बदमाशों ने यह गोलीबारी 30 किलोमीटर तक की। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 9 लोग घायल हो गए। अब इस मामले को लेकर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब से बिहार में गठबंधन की सरकार बनी है, तब से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ गई है। आम लोगों का कहना है कि जब रोपे बबूल तो आम कहां से होई।

#WATCH | "Whenever a mahagathbandan govt is made, law & order situation deteriorates... CM (Nitish Kumar) has now termed Jungle raj to Janta raj," said Union Minister Giriraj Singh upon reaching Bihars Patna after Begusarai firing incident pic.twitter.com/GSRNPrJV3F
— ANI (@ANI) September 14, 2022
गिरिराज सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद पहले जंगलराज कहते थे। लेकिन अब महागठबंधन के साथ सरकार में आने के बाद खुद जनता का राज कह रहे हैं। गिरिराज ने इस दौरान पटना की एक घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि अभी जिस तरह से दो या तीन दिन पहले पटना के एक थाने में घुसकर कुछ लोगों ने पुलिस अधिकारियों के साथ व्यवहार किया..उन्हें मारा-पीटा और अपराधियों को छुड़ाया। बावजूद मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि प्रदेश में जंगलराज नहीं है। उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पूरी परिभाषा ही बदल दी है। क्या मुख्यमंत्री जी को डर लग रहा है?
गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी इससे पहले अधिकारियों के साथ अपराध को लेकर समीक्षा बैठक की थी, लेकिन उसका भी नतीज ढाक के तीन पात ही निकला। सिंह ने कहा कि बिहार के इतिहास में इस तरह की घटना मेरे संज्ञान में नहीं हुई है। यह घटना बिहार के लिए शर्मनाक है।
घटना के विरोध में गिरिराज सिंह ने किया बंद का ऐलान
गोलीकांड के विरोध में भाजपा ने बुधवार को बेगूसराय बंद का ऐलान किया है। बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंद का ऐलान करते हुए कहा कि इतने बड़े कांड के बाद भी बिहार सरकार सो कुंभकर्ण की नींद सो रही है। ऐसे में सरकार को जगाने के लिए भाजपा ने आम लोगों के साथ मिलकार बंद का ऐलान किया है। बंद के दौरान आम जनता नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
ये भी पढ़ें- बिहार: बेगूसराय जिले में साइको किलर ने फैलाया दहशत, विभिन्न इलाकों में 8 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत












Click it and Unblock the Notifications