बिहार: बेगूसराय जिले में साइको किलर ने फैलाया दहशत, विभिन्न इलाकों में 8 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत
तेघड़ा और बछवारा थाना क्षेत्र के एनएच 28 की घटना बताई जा रही है। चश्मदीदों ने बताया कि वाइक सवार को दो व्यक्ति थे, जिसमें एक बाइक चला रहा था और एक लोगों को गोली मारते हुए आगे बढ़ रहा था।
बेगूसराय, 13 सिंतबर 2022। बिहार में बेख़ौफ अपराधियों के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। वहीं बिहार के बेगूसराय जिले से एक साइको किलर के दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक साइको किलर ने आठ लोगों को गोली मारी जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन व्यक्ति गंभीर रूप से ज़ख्मी है। सभी घायलों का बेगूसराय ज़िला के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
Recommended Video

तेघड़ा और बछवारा थाना क्षेत्र के एनएच 28 की घटना बताई जा रही है। चश्मदीदों ने बताया कि बाइक सवार को दो व्यक्ति थे, जिसमें एक बाइक चला रहा था और एक लोगों को गोली मारते हुए आगे बढ़ रहा था। साइको किलर के घटना को अंजाम देने के बाद घायलों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया पुलिस की मानें तो साइको किलर ने 9 लोगों को गोली मारी जिसमें एक की मौत हो गई है। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो बेगूसराय के विभिन्न इलाकों में साइको किलर ने कुल पंद्रह लोगों को गोली मारी है। जिसमें 2 लोगों की मौत हुई है। हालांकि पंद्रह लोगों को गोली मारने और दो व्यक्ति की मौत की आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि साइको किलर ने राह चलते फायरिंग की है जिसमें राहगीर घायल हुए हैं।
गोलीबारी के बाद बेगूसराय जिले में विभिन्न इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने छापेमार कार्रवाई भी शुरू कर दी है। गोलीबारी कांड के बाद बछवारा थाना क्षेत्र और तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित एनएच 28 के पास पुलिस बल को तैनात किया गया है। घायलों में गौतम कुमार, अमरजीत कुमार, नीतीश कुमार, दीपक कुमार, विशाल कुमार का नाम शामिल है। वहीं अन्य घायलों की सूची अभी नहीं आई है। घटना के संबंध में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। यह कोई नॉर्मल अपराधी नहीं कर सकता है।
बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि दोनों साइको किलर लग रहे हैं। बेगूसराय जिले के सभी थानों के अलर्ट कर अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। पुलिस के आंकड़े के मुताबिक चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर बस स्टैंड पास साइको किलर ने तीन लोगों को गोली मारी। बछवारा में 3 और तेघड़ा में 2 लोगों को गोली मारी गई है। साइको किलर की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी तेघड़ा और बछवाड़ा थाना क्षेत्र में साइको किलर ने 5 लोगों को गोली मारी थी। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है कि सतर्क रहें। किसी भी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर लोकल पुलिस थाना को सूचना दें।
ये भी पढ़ें: बिहार: रोहतास में शर्मसार हुई ममता, नवजात बच्चे को अस्पताल में छोड़ कर फरार हुई मां












Click it and Unblock the Notifications