Bihar News: बच्चा चोरों से सावधान! 6 महीने की बच्ची को लेकर फरार हुई महिला, CCTV खंगाल रही पुलिस
सदर डीएसपी शिबली नोमानी ने खुद पहुंचकर मौके का जायज़ा लिया। परिजनों बच्ची को जल्द ही बरामद कर सौंपने की बात कही। CCTV फुटेज खगांलने में पुलिस जुट गई है। वहीं बच्ची के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Bihar News: बिहार में इन दिनों बच्चा चोरी के मामले बढ़ गए हैं, ताजा मामला नालंदा जिले का है, जहां एक अनजान महिला ने बच्ची की मां को झांसा दिया और उसकी 6 महीने की बच्ची को लेकर फरार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बिंद थाना क्षेत्र के बस पड़ाव के पास एक अनजान महिला ने बच्ची को खेलते हुए देखा और उसके पास बैठ गई। काफी देर तक वहां बैठी रही और जैसे मौका मिला वह मासूम को लेकर फरार हो गई। वहीं अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर, महिला की खोज रही है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है ?
Recommended Video

6 महीने की बच्ची चोरी!
6 महीने की बच्ची घर के बाहर ठेले पर खेल रही थी, अनजान महिला ने बच्ची को खेलते देखा तो उसके पास चली गई। काफी देर तक वहां बैठी रही और बच्ची के साथ खेलते रही। जैसे ही उसे मौका मिला वह बच्ची लेकर फरार हो गई। बच्ची मां सावित्रि देवी की मानें तो घर के बाहर दरवाजे पास ठेला पर बैठकर बच्ची खेल रही थी। इसी दौरान एक अंजान महिला आई और बच्ची को खिलाने लगी। बच्ची को दुलार करते हुए उसे गोदी में ले ली।

मौका लगते ही फरार हुई महिला
महिला से पूछने पर उसने बाया कि वह बिंद बाजार में किराए के मकान पर रहती है। बच्ची की मां ने अनजान महिला की बातों पर यकीन करते हुए बच्ची को उसी की गोद में देकर घर के अंदर काम करने चली गई। काम कर के कुछ देर बाद जब वह बाहर लौटी तो देखा कि महिला वहां नहीं है। वह बच्ची को लेकर फरार हो गई है। अनजान महिला के बारे मे इधर-उधर से जानकारी जुटाने पर भी कुछ जानकारी नहीं मिली।

अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज
बच्ची के चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी शिबली नोमानी ने खुद पहुंचकर मौके का जायज़ा लिया। परिजनों बच्ची को जल्द ही बरामद कर सौंपने की बात कही। इस मामले में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि पीड़ित परिजन ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। झांसा देकर दुधमुहें बच्ची को लेकर भाग जाने की शिकायत पर काम किया जा रहा है। बच्ची को बरामद कने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जलद ही उसे बरामद कर लिया जाएगा
ये भी पढ़ें: Lathi charge On Student: सरकार से नौकरी मांगने पर मिली लाठी, 4 साल से कर रहे रिज़ल्ट का इंतज़ार












Click it and Unblock the Notifications