Lathi charge On Student: सरकार से नौकरी मांगने पर मिली लाठी, 4 साल से कर रहे रिज़ल्ट का इंतज़ार
Lath charge: चार साल से रुके हुए रिजल्ट जारी करने और बहाली की मांग को लेकर वह भाजपा दफ्तर की तरफ बढ़े ही थे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें ज़बरदस्ती हटाया। बिहार तकनीकी सेवा आयोग के अभ्यर्थियों को हिरासत में भी लिया गया।

Lath charge On Student: बिहार में कभी पेपर लीक होने पर छात्रों की पिटाई होती है। कभी नौकरी मांगने पर लाठीचार्ज होता है। बिहार की राजधानी पटना में जैसे अभ्यर्थियों का बवाल और पुलिस द्वारा लाठी चार्ज का, चोली दामन का साथ है। प्रदेश में एक बार नौकरी की मांग पर निकले अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया है। गुरुवार को पटना में बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उनपर लाठी चार्ज कर दिया। आपको बता दें कि सभी छात्र वीरचंद पटेल पथ स्थित राजनीतिक पार्टियों के दफ्तर के पास सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी कर रहे थे।
JDU और RJD के दफ्तरों का घेराव करने की कोशिश करते हुए जैसे ही अगे बढ़ते वह भाजपा के दफ्तर के पास पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और फिर आंदोलनकारी अभ्यर्थियों के नहीं मानने पर लाठी चार्ज कर दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो चयनित कनीय अभियंताओं ने अपनी नौकरी और चार साल से रुके हुए रिजल्ट को जारी करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। चार साल से रुके हुए रिजल्ट जारी करने और बहाली की मांग को लेकर वह भाजपा दफ्तर की तरफ बढ़े ही थे कि पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें ज़बरदस्ती हटाया बिहार तकनीकी सेवा आयोग के अभ्यर्थियों को हिरासत में भी लिया गया।
आपको बता दें कि BTSC में पिछले साल 6 हज़ार 379 जूनियर इंजीनियर पद पर वैकेंसी निकली थी। निकाली गई भर्ती में पॉलीटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा पास छात्रों के लिए 40% आरक्षण था। पटना हाईकोर्ट में आरक्षण के खिलाफ कुछ छात्रों ने याचिका दायर की थी। याचिका दायर होने के बाद हाईकोर्ट की तरफ से रिजल्ट कैंसिल कर दिया गया था। 40% आरक्षण के फैसले को असंवैधानिक बताते हुए BTSC को नए सिरे से मेरिट लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया था। आज की तारीख तक वह मेरिट लिस्ट जारी नहीं किया गया है, और ना ही अभ्यर्थियों की भर्ती हुई है।
ये भी पढ़ें: Bihar Bridge Collapse: बिहार में फिर गिरा 'भ्रष्टाचार का पुल’, 10 दिन पहले ही खोली गई थी गार्डर की शटरिंग












Click it and Unblock the Notifications