नेहरू ने ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ की पटकथा लिखी, नीतीश कुमार ‘आइडिया ऑफ बिहार’ को आकार दे रहे हैं- परवेज़

बिहार में शांति और आपसी भाइचारा क़ायाम रखने के लिए परवेज़ सिद्दीकी (अध्यक्ष, ऱाष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा) ने पटना का दौरा किया।

पटना, 26 अप्रैल 2022। बिहार में शांति और आपसी भाइचारा क़ायाम रखने के लिए परवेज़ सिद्दीकी (अध्यक्ष, ऱाष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा) ने पटना का दौरा किया। पटना दौरे के दौरान मदरसा आधुनिकीकरण के चेयरमैन सह राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण आलोक राज, अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा सुनील कुमार और विशेष सचिव गृह विभाग विकास वैभव से सरदार पटेल भवन पुलिस हेड क्वार्टर में मुलाक़ात की।

कानून व्यवस्था और शांति और सद्भाव को लेकर हुई चर्चा

कानून व्यवस्था और शांति और सद्भाव को लेकर हुई चर्चा

मुलाक़ात के दौरान परवेज़ सिद्दीक़ी ने बिहार के कानून व्यवस्था और प्रदेश में शांति और सद्भाव को लेकर ख़ास तौर से चर्चा की । उन्होंने कहा कि समाज में सद्भाव और शांति के बिना विकास मुमकिन नहीं हो सकता चाहे कितनी भी पुलिस तैनात कर दी जाए। आपसी प्रेम के बेगैर कानून का राज कायम करना मुमकिन नहीं हैं। लोगों के दिल में असामाजिक तत्वों का ख़ौफ़ बैठ चुका है जो कि आपसी इत्तेहाद से ही ख़त्म किया जा सकता है। सिद्दीकी ने शांति-सद्भाव का माहौल बनाए रखना यह प्रदेश सरकार की ज़िम्मेदारी है। बिहार में नीतीश सरकार में देखने आपसी भाईचारे को क़ायम रखा है।

बिहार में हर क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ीं- परवेज़

बिहार में हर क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ीं- परवेज़

परवेज़ सिद्दीक़ी ने कहा कि लोगों की भावनाएं आहत होने पर प्रेम और सद्भाव के माहौल पर चोट पहुंचता है। देश में आस्था-पूजा के केन्द्रों पर हमला चिंता का विषय है। यह राज्य की जिम्मेदारी है इस तरह के घटने पर तुरंत संज्ञान लिया जाए। प्रदेश का माहौल क्यों बिगड़ रहा है इस पर मंथन करने की ज़रूरत है। आखिर क्यों इस तरह के हालात पैदा हो रहे हैं। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेम-सद्भाव का माहौल कायम रखने की कोशिश की है जिस वजह से यहां शांति व्यवस्था क़ायम है। बिहार में हर क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ी, आर्थिक गतिविधियां तेज हुईं और लोगों के जीवन स्तर में फर्क आया।

'नीतीश कुमार ‘आइडिया ऑफ बिहार’ को आकार दे रहे हैं'

'नीतीश कुमार ‘आइडिया ऑफ बिहार’ को आकार दे रहे हैं'

परवेज़ सिद्दीकी ने कहा कि अस्सी के दशक में दो मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दूबे और भागवत झा आजाद ने विपक्ष के विधायक रहने के बावजूद नीतीश कुमार की प्रशंसा की थी। उनके आसमान की ऊंचाई छूने की बात करते हुए कहा था कि नेहरू ने जहां 'आइडिया ऑफ इंडिया' की पटकथा लिखी, वहीं नीतीश कुमार 'आइडिया ऑफ बिहार' को आकार दे रहे हैं। परवेज सिद्दीक़ी ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में रोज़गार को बढ़ावा देते हुए आम आदमी की ज़िंदगी को पटरी पर लाने का काम भी कर रहे हैं। इसके साथ ही बिहार में आपसी इत्तेहाद को क़ायम करने की हर मुमकिन कोशिश करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार की सियासत को लेकर कांग्रेस में पक रही खिचड़ी, क्या फिर पलटेंगे नीतीश कुमार ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+