Muzaffarpur: पहले प्यार से पहनाए गहने, फिर काटा गला, दुबई से लौटे पति की इस हैवानियत से कांपा पूरा इलाका

Dubai Returned Husband Kills Wife: बिहार के मुजफ्फरपुर के साहेबगंज इलाके से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दुबई से साली की शादी में शामिल होने आए एक युवक ने अपनी पत्नी की पहले प्यार से गहने पहनने को कहा और फिर उसी कमरे में धारदार हथियार से उसका गला काटकर हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी खिड़की तोड़कर फरार हो गया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय रिंकू देवी के रूप में हुई है। दोनों की शादी को सात साल हो चुके थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हंसिया बरामद कर लिया है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

muzaffarpur Dubai returned husband kills wife

दुबई से आया, साली की शादी में शामिल होना था

आरोपी मनोज कुमार दुबई में रहकर काम करता था। वह रविवार को अपनी साली की 26 जुलाई को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए ससुराल पहुंचा था। परिवार के लोगों को लगा कि वह खुशी के मौके पर आया है और सब कुछ सामान्य रहेगा। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद घर में इतनी बड़ी वारदात हो जाएगी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था, लेकिन परिवार को उम्मीद थी कि दोनों के रिश्ते सुधर जाएंगे।

ये भी पढे़ं: Bihar Crime News: प्रेमी-प्रेमिका को फांसी की सजा, कोर्ट ने कहा- 'ऐसे दरिंदों को समाज में जीने का अधिकार नहीं'

पहले गहने पहनने को कहा, फिर कर दी हत्या

मृतका की मां मीना देवी ने बताया कि मनोज ने रिंकू से पूछा कि क्या वह शादी में पहनने के लिए सारे गहने लेकर आई है। रिंकू ने जवाब दिया कि छोटी बहन की शादी है, इसलिए सभी गहने साथ लाई है। इसके बाद मनोज ने यह भी कहा कि अब वह दुबई नहीं जाएगा और यहीं रहकर काम करेगा। परिवार को लगा कि सब ठीक हो रहा है, लेकिन रात बीतते ही उसने कमरे में पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।

रात में हुआ झगड़ा, सुबह मिली खून से लथपथ लाश

रिंकू की मां के मुताबिक, सोमवार तड़के करीब तीन बजे पति-पत्नी के बीच तेज आवाज में बहस हो रही थी। शोर सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे और दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद रिंकू के दोनों बच्चों को अपने साथ दूसरे कमरे में ले गए। सुबह करीब पांच बजे छोटा बच्चा रोने लगा तो मां उसे लेकर रिंकू के कमरे के बाहर पहुंची। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। जब अंदर देखा गया तो रिंकू की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

Muzaffarpur:खिड़की तोड़कर फरार हुआ आरोपी पति

हत्या करने के बाद आरोपी मनोज मुख्य दरवाजे से नहीं निकला। पुलिस के मुताबिक, वह कमरे की खिड़की तोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। गांव के लोग इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं: 'यह घर नहीं मंदिर है', राबड़ी देवी का बंगला खाली होने पर रो पड़ा समर्थक, जमीन की मिट्टी उठाकर साथ ले गया!

मौके से मिला हंसिया, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया हंसिया भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, ताकि मौके से मिले सबूतों की जांच की जा सके। पुलिस आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

मोबाइल ट्रेस कर रही पुलिस, गिरफ्तारी की कोशिश जारी

राजेपुर थाना प्रभारी रविकांत कुमार ने बताया कि आरोपी पति वारदात के बाद से फरार है। उसकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असली वजह पूरी तरह साफ हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+