Pappu Yadav Bail: पप्पू यादव को मिली बड़ी राहत, 31 साल पुराने मामले में मिली जमानत
Pappu Yadav: पूर्णिया के बाहुबली सांसद और जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव (Pappu Yadav) को पटना की विशेष एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 31 साल पुराने एक चर्चित मामले में गिरफ्तारी के बाद मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। इस फैसले के साथ ही पिछले कई दिनों से चल रहे राजनीतिक ड्रामे पर फिलहाल विराम लग गया है।
बता दें कि पटना पुलिस ने शुक्रवार की रात एक अचानक की गई कार्रवाई में पप्पू यादव को उनके आवास से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया था। जैसे ही कोर्ट से जमानत की खबर बाहर आई, पटना सिविल कोर्ट के बाहर सुबह से ही डटे हजारों समर्थकों और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने नारेबाजी कर अपने नेता की रिहाई का स्वागत किया।

Pappu Yadav: 31 साल पुराना मामला, क्यों हुई थी गिरफ्तारी?
पप्पू यादव की गिरफ्तारी ने हर किसी को हैरान कर दिया था, क्योंकि यह मामला करीब तीन दशक पुराना है।
1995 का केस: यह मामला साल 1995 में पटना के गांधी मैदान थाने में दर्ज किया गया था। आरोप था कि पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने एक जमीन विवाद के दौरान धोखाधड़ी और सरकारी काम में बाधा डाली थी।
अचानक एक्शन: पुलिस का दावा था कि इस पुराने मामले में सांसद के खिलाफ वारंट लंबित था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुलिस की भारी टीम ने उन्हें हिरासत में लिया और लंबी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप: पप्पू यादव के परिवार और समर्थकों ने इसे सत्ता पक्ष की सोची-समझी साजिश करार दिया था। उनका कहना था कि संसद में जनता की आवाज उठाने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: MP Pappu Yadav Arrested: गिरफ्तारी के बाद पटना मेडिकल कॉलेज गए सांसद पप्पू यादव, क्या है 1995 का पूरा विवाद?












Click it and Unblock the Notifications